Tuesday, December 30, 2025
HomeGadgetsजल्दी खरीद लें Lava और Nokia के फ्लिप फोन्स, 5 हजार से...

जल्दी खरीद लें Lava और Nokia के फ्लिप फोन्स, 5 हजार से कम है कीमत, जान लें डिटेल्स

Nokia और Lava दोनों ही कंपनियों के फोन्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। ये दोनों कंपनियां काफी समय से भारत में बिजेनस कर रहीं हैं। इन दोनों पर लोग काफी भरोसा करते हैं। देखा जाए तो अब फ्लिप फ़ोन का क्रेज मार्केट से काफी होता जा रहा है। अतः इन दोनों कंपनियों के फ्लिप फोन्स को आप अब काफी कम दामों में खरीद सकते हैं। आइये बताते हैं कि इन दोनों कंपनियों के फोन्स में से कौन सा फोन आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित होता है।

- Advertisement -

Nokia फ्लिप फोन

आज हम आपको नोकिया 2660 फ्लिप फोन के बारे में बता रहें हैं। इसको आप मात्र 4449 रुपये में अमेजन से खरीद सकते हैं। इसमें आपको काफी बड़ा कीपैड पैनल दिया जाता है। जिसकी सहायता से आप इस फोन को अच्छे से ऑपरेट कर सकते हैं। 2.8 इंच की डिस्प्ले इस फोन में आपको मिलती है। इसमें एक इमरजेंसी बटन भी दिया जाता है। जिसकी सहायता से आप अपने 5 जानकार लोगों के नंबर एड कर सकते हैं। इस फोन को आप 5 प्रकार के ब्राइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Lava फ्लिप फोन

Lava के इस फोन को आप 2 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस फोन को ट्रेडिशनल फ्लिप फोन डिजाइन में लांच किया है। इसमें आपको कीपैड डिजाइन भी दिया जाता है। आप इस फोन की मैमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड से 32GB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया जाता है। इसमें 1200 mAh की दमदार बैटरी भी दी जाती है। इसकी बॉडी को पोलीकार्बोनेट से बनाया गया है। इसमें आपको एक वीजीए कैमरा भी दिया जा रहा है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular