आपको बता दें की जल्दी ही One Plus अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लांच करने वाली है। जानकारों की मानें तो कंपनी अपने इस फोन को जनवरी 2024 में लांच करेगी। इस फोन का नाम One Plus 12 है। लेकिन इस फोन की लांचिंग से पहले ही इसके फीचर्स से जुडी जानकारी सामने आने लगी है। जिससे पता लगता है की इस बार इस फोन में कंपनी ने काफी कुछ दिया है। आपको बता दें कि इस फोन कि स्क्रीन के लिए कंपनी ने BOE से पार्टनरशिप की है।

One Plus 12 के संभावित फीचर्स

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस फोन की स्क्रीन काफी ज्यादा शार्प होगी। इसमें आपको 1440* 3168 पिक्सल का रेजल्यूशन मिलेगा। इसकी स्क्रीन 2600 nits तक की ब्राइटनेस के साथ आपको मिलेगी। इसके अलावा इस फोन का डिस्प्ले कम पावर में काफी लंबे समय तक चलेगा। इसमें आपको 64MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा रहा है।

इस फोन के डिजाइन तथाकैमरा पोजीशन में बदलाव किया जा सकता है लेकिन इसके साइड बटन्स में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस फोन में आपको सेंटर माउंट फ्रंट कैमरा आपको दिया जाएगा। इसमें आपको कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। इसमें आपको 6.7 इंच की डिस्प्ले दी जायेगी। इसमें आपको Qualcomm snapdragon 8 gen 3 प्रोसेसर दिया जा रहा है।

One Plus 12 का कैमरा तथा स्टोरेज

बताया जा रहा है कि यह फोन 100w की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लांच हो सकता है। इसमें आपको 50w की वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है। इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 50MP का मेन लेंस, 50MP का अल्ट्रा वाइट एंगल तथा 64MP का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।

सेल्फी तथा वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। इसकी स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB तक रैम तथा 256GB तक स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें 5400mAh की बैटरी भी दी जाती है।