Jio हमारे देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। Jio अपने ग्राहकों के लिए सस्ते तथा बेहतरीन लाभ वाले रिचार्ज प्लॉन के लिए जनि जाती है। इसी कारण इससे भारत के सबसे ज्यादा ग्राहक जुड़े हुए हैं। इसके अलावा यह कंपनी अपने हैंडसेट भी लांच करती है। जो की काफी किफायती दामों में दिये जाते हैं। आज हम आपको इस कंपनी के एक हैंडसेट के बारे में जानकारी दे रहें हैं।

इस हैंडसेट में आपको कई जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। इससे आप जहां UPI भी कर सकते हैं वहीं दूसरी और जिओ सिनेमा तथा सावन म्यूजिक का आनंद भी ले सकते हैं। इस फोन का नाम Jio Bharat K1 Karbonn 4G है। आइये अब आपको इसके संबंध में विस्तार से बताते हैं।

Jio Bharat K1 Karbonn 4G की कीमत

आपको बता दें कि Jio Bharat K1 Karbonn 4G नामक इस फोन को jiomart.com पर मात्र 999 रुपये में लिस्ट किया गया है लिस्टेड डिटेल में बताया गया है कि इस फोन में आपको काफी लंबा बैटरी बैकअप दिया जाता है। इसके अलावा इस मोबाइल में आपको jio pay(UPI) की सुविधा भी दी जाती है। इसका मतलब यह है कि आप PayTM तथा Phone Pay जैसी ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे हालांकि दूसरे क्यूआर कोड पर पेमेंट संभव है।

Jio Bharat K1 Karbonn 4G के फीचर्स

यह एक 4G फोन है। इसमें आपको जिओ सिनेमा के अलावा कई अन्य फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। इस फोन में आपको TFT डिस्प्ले दी जाती है। इसमें आप सिर्फ एक जिओ सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फोन के बैक पैनल में आपको एक डिजिटल कैमरा भी दिया जाता है। जो की फोटो, वीडियो कैप्चर करने के अलावा UPI कोड को स्कैन करने में भी काम आता है।

ख़ास बात यह है कि यहफों 23 भाषाओं को सपोर्ट करता है। अतः आप अपने प्रदेश के हिसाब से अपनी भाषा का चुनाव कर इस फोन को चला सकते हैं। जिओ सिनेमा पर ब्रॉडकास्ट होने वाले मैच का आनंद भी आप इस फोन पर ले सकते हैं। इसमें आपको जिओ सावन फीचर मिलता है। जिसके जरिये आप 800 करोड़ गानों को सुन सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इस फोन में आपको क्रिस्टल क्लियर वॉयस का अनुभव प्राप्त होगा।