OnePlus 15 दुनिया के बेहतरीन फ़ोन में से एक है। इसमें सबसे अडवांस्ड स्मार्टफोन डिस्प्ले दिया जा रहा है जो सेगमेंट में दुनिया का पहला है। इस डिस्प्ले में 165Hz के अल्ट्रा-रिफ्रेश रेट युग की शुरुआत हो जाएगी। स्क्रीन परफॉर्मेंस में आईफोन और सैमसंग को भी पछाड़ दिया है। इस डिस्प्ले ने लॉन्च से पहले ही 9 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। फोन अगले ही महीने लॉन्च हो सकता है।
वनप्लस ने मोबाइल मार्केट में अपने नए फोन को उतारने का मानस बना लिया है। कंपनी ने अपने इस मॉडल को OnePlus 15 नाम दिया है। यह फोन 3rd जेनरेशन ओरिएंटल स्क्रीन में किया जा रहा है। यह फ़ोन सबसे अडवांस्ड स्मार्टफोन डिस्प्ले में आएगा। 14 अक्टूबर को चीन में OLED डिस्प्ले की पूरी डिटेल्स सार्वजानिक की जाएगी।
oneplus के 9 वर्ल्ड रिकॉर्ड
वनप्लस मोबाइल के लॉन्च से पहले कई रिकॉर्ड बन गए हैं। oneplus 15 में 6.78 इंच का BOE X3 OLED डिस्प्ले लगाया गया है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजॉलूशन और 165Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दुनिया का पहला डिस्प्ले है। यह दुनिया का फर्स्ट स्मार्टफोन डिस्प्ले है, जिसे अभी तक आईफोन और सैमसंग भी नहीं लगा सके। स्क्रीन परफॉर्मेंस में वनप्लस 15 के डिस्प्ले ने 9 वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी तक बना भी लिए हैं। कंपनी का दावा है कि यह डिस्प्ले स्मूथनेस, डिस्प्ले क्वॉलिटी, डार्क व्यूइंग और आई प्रोटेक्शन जैसे तमाम फीचर्स से लेस हैं। यह दुनिया का पहला ऐंड्रॉयड डिस्प्ले वाला oneplus मोबाइल है। जो डार्क एनवायर्नमेंट में हार्डवेयर लेवल 1 निट की ब्राइटनेस देने में सक्षम है। डिस्प्ले TÜV Rheinland Smart Eye Protection 5.0 Gold से भी oneplus 15 को सर्टिफिकेट मिल चुका है।
ग्लोबल मार्केट में oneplus 15 की एंट्री
वनप्लस 15 को दुनिया के बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। IMDA ने भी इसे सर्टिफिकेट दे दिया है। फोन की लॉन्च डेट ज्यादा दूर नहीं है, अगले महीने तक बाजार में आ जाएगा। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि पहले यह चीन में अगले महीने तक लॉन्च होगा। 27 अक्टूबर को पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में 13 नवंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
oneplus 15 Features
वनप्लस अपने इस फ़ोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया जा रहा है। फोन को कंपनी ओरिजिनल ड्यून कलर के साथ पेश कर रही है। फोन ऐंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करेगा। इंडिया में भी वनप्लस की दीवानगी देखने को मिल रही है। इस फोन में 7300mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल के मेन और 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस ai वाला दिया गया है।