आज के समय में लड़के लड़कियों से लेकर हर उम्र वर्ग के लोग बढ़ते बजन से परेशान रहने लगे है। जिसके पीछे का कारण उनकी दिनचर्या के साथ खाने पीने के तरीकों में काफी बदलाव आ गया है। शादी से पहले यदि लड़के का वजन दिन व दन बढ़ने लगे, तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ भरतपुर राजस्थान में रहने वाले एक 21 वर्षीय लड़के के साथ देखने को मिला।

लगातार बढ़ते मोटापे के साथ लोगों के हमेशा मिल रहे तानों से तंग आकर इस लड़के ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि लोग उसकी स्लीम बॉडी को देख हैरान हो रहे है। बताया जाता है कि लॉकडाउन से पहले इस लड़के का वजन 150 KG था। उसने अपना 65 KG वजन घटाकर 85 KG कर लिया है। इस 21 वर्षीय लड़के का नाम नमन चौधरी है। जिसने दिन रात मेहनत करके एक नया रूप हासिल किया है।

नमन चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान घर पर बंद रहने से मै दिन भर खाने लगा था एक बार में 15 से 20 पराठे खा जाता था। थाली भरके चावल भी खा लेता था। जिससे मेरा वजन बी तेजी सेबढ़ने लगा। और 100 किलो को करीब पहुंच गया।

लोगों के मिलते ताने के बाद मैने खाना कम कर दिया। से बाद जिम शुरू की। शरीर में कमजोरी होने के चलते सारी डाइट मे बदलाव कर दिया। इसके बाद मेरी स्कीन जो लटकने लगी थी वो भी ठीक हो गई है। अब मेरा वजन मात्र 80 किलो का है।