Tuesday, December 30, 2025
HomeHealthनारियल तेल में मिलाकर लगा लें यह चीज, रात में जादू की...

नारियल तेल में मिलाकर लगा लें यह चीज, रात में जादू की तरह गायब हो जाएंगी झुर्रियां

आपको पता होगा ही की बढ़ती उम्र के लक्षण सबसे पहले चेहरे पर ही दिखाई पड़ते हैं। चेहरे पर झुर्रियों से लेकर स्किन का लूज होना बढ़ती उम्र को दर्शाता है। प्रत्येक महिला यह चाहती है की उसकी स्किन हमेशा बेदाग़ तथा ग्लोइंग दिखें लेकिन चेहरे पर आई झुर्रियां इस ख़ुशी को अधूरा कर डालती हैं। यदि आप अपनी स्किन को रिंकल फ्री तथा ग्लोइंग रखना चाहती हैं तो आप घरेलू उपायों की मदद ले सकती हैं।

- Advertisement -

इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ड्स पर पैसे खर्च करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है। आपकी किचेन में पाई जाने वाली कुछ चीजों की मदद से आप कई प्रकार की स्किन समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आपको बता दें की चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए नारियल तेल काफी लाभदायक होता है। आपको सिर्फ इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए।

कैसे फायदा करता है नारियल तेल

आपको बता दें की नारियल तेल में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग तथा बेदाग़ बनाने में मदद करते हैं। यदि आप अपने चेहरे पर नारियल तेल लगाने जा रहीं हैं तो इस बात का ध्यान रखें की आपो सिर्फ वर्जिन नारियल तेल ही लेना होता है। इसमें फ्री रेडिकल्स से लड़ने की क्षमता होती है। आपको इसको बस सही तरीके से अपने चेहरे पर लगाना होता है। आइये अब आपको इसे लगाने के तरीके के बारे में बताते हैं।

- Advertisement -

नारियल तेल तथा शहद

आपको बता दें की शहद में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। नारियल तेल तथा शहद का मिश्रण आपकी स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। शहद एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, यह आपकी स्किन को मॉइश्चराइज रखने तथा ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक चम्मच नारियल तेल में 1 से 3 बूंदे शहद को मिला लें। अब आप इसको अपने चेहरे पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह आप ताजा पानी से अपने चेहरे को धो कर साफ़ कर लें। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग तथा बेदाग़ बनेगी तथा आपको झुर्रियों से सरलता से निजात मिल जायेगी।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular