नई दिल्ली। दाल से लेकर सब्जियों में तड़का लगाने के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल किया जाता है इससे व्यंजन का स्वाद शानदार होने के साथ अच्छी खुशबू आने लगती है खाने के सावाद को बढ़ाने वाला करी पत्ता हमारे स्वास्थ के लिए भी एक संजीवनी की तरह काम करता है। इसका सेवन करने से शरीर को काफी फायदे होते है। इसका सेवन सुबह खाली पेट करने से की बड़े रोग दूर होते है। चलिए आज हम बताते है करी पत्ते का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में..

पाचन में सुधार

यदि आपके शरीर का पाचन तंत्र कमजोर है तो इसके लिए आप रोज   खाली पेट करी पत्ते का सेवन करें। इसका सेवन करने से गैस, एसिडिटी और पेट फूलना जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आप खाना बनाते समय इसका उपयोग करने के साथ-साथ 3 से 4 पत्तों को रोजाना चबाएं। जल्द मिलेगा फायदा।

हेयर फॉल की समस्या भी होगी कम

यदि आपके बाल काफी पतले होने के साथ जड़े काफी कमजोर है तो इसके लिए आप रोज करी पत्ता का इस्तेमाल करें। करी पत्ता में ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते है।

वजन कम करने में भी है सहायक

करी पत्ता का सेवन मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाने में मदद करता है इससे शरीर में एनर्जी आती है कैलोरीज़ बर्न होने से वजन भी तेजी से घटने लगता है। सुबह खाली पेट करी पत्ते के कुछ पत्तों का सेवन करने से आप काफी हद तक बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते है।

दांत और मसूड़ों से जुड़ी परेशानी

यदि आपको दांतों और मसूड़ों से जुड़ी परेशानी हैं। तो इसके लिए आप करी पत्ता को चबाते रहें, इससे दांतों के बैक्टीरिया दूर होगें। यह पत्ते एक तरह से डीस इंफेक्टेंट का काम करता हैं और अधिकतर टूथपेस्ट में भी इनका प्रयोग किया जाता है।

मॉर्निंग सिकनेस को करे कम

सुबह उठने के बाद यदि आपको घबराहट होने के साथ जी मचलान , उल्टी काआना या फिर ऐसे ही कई मॉर्निंग सिकनेस की समस्या देखने को मिलता है तो इसके लिए करी पत्ते का सेवन करके इस समस्या को दूर किया जा सकता है।