Sattu paratha recipe: सत्तू हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। सत्तू के अंदर प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर होते है जो शरीर के लिए बहुत ही अच्छा है। यदि आप कोई स्वादिष्ट पराठे की रेसिपी ढूंढ रहे है, तो आप सत्तू पराठे को चाहे तो बना सकते है।

सत्तू पराठा बिहार में काफी लोकप्रिय है। सत्तू पराठे को छोटे बच्चे से लेकर के बड़े तक हर कोई काफी ज्यादा पसंद करते है। सत्तू पराठे को आप चाहे तो बैगन की भर्ती के साथ या फिर चटनी के साथ खा सकते है। तो चलिए सत्तू का पराठा कैसे बनाए के रेसिपी के बारे में अच्छे से जानते है।

स्वादिष्ट सत्तू पराठे

सत्तू पराठा काफी टेस्टी होता है। यदि आप कुछ अलग तरह का पराठा ट्राई करना चाहते है, तो आप सत्तू पराठे को एक बार ट्राई कर सकते है। आप सत्तू के पराठे को चाहे तो सुबह के नाश्ते में या फिर रात के डिनर में भी खा सकते है। सत्तू पराठे बनाने के तरीके के बारे में बताए तो वह है –

Step 1: सत्तू का पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले गेहूं के आटे को नमक, जरूरत के अनुसार पानी और थोड़ा सा घी डालकर अच्छे से गूथ लेना होगा।

Step 2: गेहूं के आटे को अच्छे से गूथ लेने के बाद, अब आपको सत्तू के स्टफिंग को अच्छे बनाना होगा।

Step 3: सत्तू के स्टफिंग को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में स्टफिंग के अनुसार सत्तू को डालना होगा। उसके बाद आपको सत्तू के ऊपर काला जीरा, अजवाइन, बारीक कटा हुआ लहसुन, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, बारीक कटा हुआ हरी मिर्च, प्याज को डाल देना होगा।

Recipe in hindi

Step 4: अब आपको सत्तू के ऊपर स्वाद अनुसार नमक, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ काली मिर्च पाउडर, ½ भुना हुआ जीरा पाउडर और थोड़ा सा अचार का तेल डालकर अच्छे से मिला लेना होगा।

Step 5: सत्तू का स्टफिंग अच्छे से तैयार कर लेने के बाद आपको आटे के लोई के अंदर सत्तू के स्टफिंग को भरकर अच्छे से बेलना होगा। अब आपको सत्तू के पराठे को पैन में घी लगाकर अच्छे से तलना होगा।

तो इस तरीके से आप कुछ ही सामग्री का इस्तेमाल करके बहुत ही कम समय में आसानी से सत्तू के पराठे को बना सकते है। सत्तू पराठा को आप चाहे तो रायता के साथ या फिर बैंगन का भर्ता या फिर धनिया पुदीना की चटनी के साथ खा सकते है। sattu ke parathe