नई दिल्ली। दूध हमारे शरीर के ले काफी उपयोगी होता है। इससे हड्डियां मजबूत होने के साथ बच्चों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद साबित होता है। दूध में मौजूद प्रोटिन, विटामिन और कई मिनरल्स हमारे शरीर को मजबूत बनाने में फायदेमंद साबित होते है। दूध का सेवन बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों को रोज करना चाहिए।

दूध का सेवन करना जितना फायदेमंद है उससे ज्यादा इसके साथ इन चीजों का सेवन करना उतना ही खरतनाक हैं। कुछ चीजें ऐसी है जिनके साथ दूध नही पीना चाहिए जिसके बारे में आज हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं।

गुड़ के साथ दूध का सेवन

सर्दी के शुरूआत होते ही लोग दूध के साथ गुड़ का सेवन करना शुरू कर देते हैं लेकिन यह शरीर को फायदा पहुचानें की जगह नुकसान का काम करता हैं। आयुर्वेद में भी दोनों चीजों का मेल नुकसानदायक माना गया है। दूध की तासीर ठंडी होती है और वही गुड़ गर्म तासीर का होता है, इन दोनों के मेल होने पर पेट में विषाक्त पदार्थ बनना शुरू हो जाते है।

सलाद के साथ दूध का सेवन

इसी तरह से सलाद खाने के साथ दूध का सेवन करना एक जहर की तरह काम करता है। क्योकि प्याज और दूध एक साथ सेवन करने से खून फॉ जाता है। जिससे कुष्ठ रोग जैसी समस्या होने लगती हैं।

दूध के साथ खट्टी चीजें

दूध के साथ किसी भी तरह की खट्टी चीजे खाने से वह जहर के समान बन जाता है. इसलिए दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। खट्टे फल जहां बॉडी को ठंडक देते हैं वहीं दूध शरीर को गर्म रखता है। इन दोनों का प्रभाव अलग-अलग होता है, इसलिए दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।