Wednesday, December 31, 2025
HomeHealthमूली के साथ भूलकर न करें इन चीजों का सेवन, हो सकती...

मूली के साथ भूलकर न करें इन चीजों का सेवन, हो सकती है ये बड़ी समस्याएं

सर्दी का मौसम आ चुका है। इस समय हरी सब्जियां काफी मिलती हैं। जिनमें बथुआ, सरसों का साग, मेथी आदि प्रमुख सब्जियां हैं। इस मौसम में लोग मूली का सेवन भी काफी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते मूली का सेवन कुछ चीजों के साथ में नहीं करना चाहिए।

- Advertisement -

यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में यहां बता रहें हैं। जिनके साथ में आपको मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। आइये अब आपको इन वस्तुओं के बारे में बताते हैं।

दूध के साथ

आपको बता दें कि दूध के साथ कभी भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध और मूली का कॉम्बिनेशन एक प्रकार से जहर की ही तरह होता है। इन दोनों चीजों का सेवन करने से आपको त्वचा सम्बन्धी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

- Advertisement -

खीरे के साथ

बहुत से लोग सलाद में मूली के साथ में खीरे का सेवन भी करते देखें जाते हैं। वास्तव में आपको ऐसा करना ही चाहिए। यदि आप इन दोनों चीजों का एकसाथ सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत को बिगाड़ देता है। ऐसा करने पर आपकी साँस फूल सकती है तथा आपको दिल से जुडी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा चाय के साथ भी मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।

चीज के साथ

आपको बता दें कि यदि आप चीज के शौकीन हैंतो आपको चीज के साथ में मूली का सेवन नहीं चाहिए। ऐसा करने पर आपको चर्म रोग तथा खुजली की समस्याएं हो सकती हैं। अतः यदि आप मूली खाना पसंद करते हैं तो इन बातों का ध्यान रखकर आप मूली का सेवन कर सकते हैं तथा खुद को स्वस्थ बनाएं रख सकते हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular