French Fries Recipe In Hindi: यदि आप स्नैक्स में कोई स्वादिष्ट लेकिन आसान टेस्टी रेसिपी ट्राई करना चाहते है। तो आप आपके घर में एक बार जरूर से फ्रेंच फ्राइस को ट्राई कर सकते है। फ्रेंच फ्राइस काफी ज्यादा क्रिस्पी और साथ ही काफी ज्यादा टेस्टी भी होता है।

फ्रेंच फ्राइस बच्चो से लेकर के बड़े तक हर उम्र के लोगो को काफी पसंद आता है। बाहर तो आप फ्रेंच फ्राइस खाते ही होंगे लेकिन क्या आप जानते है की आप चाहे तो फ्रेंच फ्राइस को घर में ही आसानी से बना सकते है। चलिए फ्रेंच फ्राइस कैसे बनाते है के रेसिपी के बारे में जानते है।

फ्रेंच फ्राइस बनाने की सामग्री

आलू
स्वाद अनुसार नमक
आलू को तलने के लिए तेल
काली मिर्च पाउडर
पेरी पेरी मसाला
ठंडा पानी

French Fries Recipe in hindi

फ्रेंच फ्राइस एक बहुत ही आसान रेसिपी है, जिसे आप बहुत ही कम समय में बना सकते है। यदि आप बच्चो के लिए को टेस्टी स्नैक्स बनाने के बारे में सोच रहे है, तो फ्रेंच फ्राइस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। क्यूंकि इसे आप आसानी से बना सकते है, और फ्रेंच फ्राइस काफी टेस्टी भी होता है। चलिए फ्रेंच फ्राइस कैसे बनाए के रेसिपी के बारे में जानते है –

Step 1. सबसे पहले आपको बढ़े साइज के आलू के छिलके को अच्छे से छिल लेना होगा।

Step 2. आलू के छिलकेको छिल लेने के बाद, आपको आलू को लंबाई में कटना होगा।

Step 3 .आलू को लंबाई में काटने के बाद, आपको कटे हुए आलू को ठंडे पानी में अच्छे धो लेना होगा और साथ ही आपको आलू को धोकर आलू से स्टीर्च को अच्छे से निकाल लेना होगा।

Step 4. आलू से स्टार्च को निकाल लेने के बाद, आपको आलू को पानी से निकाल लेना होगा और उसके बाद आपको एक साफ कपड़े से आलू से पानी को सुखा लेना होगा।

Step 5. आलू ड्राई हो जाने के बाद, आपको कड़ाई को गरम करना होगा उसके बाद आपको फ्रेंच फ्राइस को तलने के लिए आपको कड़ाई में 3 कप रिफाइन तेल डालना होगा।

Step 6. कड़ाई में तेल डालने के बाद, जब आपको लगे कि तेल गरम हो गया है तब आपको थोड़ा थोड़ा करके आलू को मीडियम फ्लेम में तल लेना होगा, उसके बाद आपको आलू को एक प्लेट में निकाल लेना होगा।

Step 7. तेल से आलू को निकाल लेने के बाद जब आपको लगे कि आलू थोड़ा ठंडा हो गया है, तब उसके बाद आपको आलू को फिर से कड़ाई में डाल देना होगा और तब तक तलना होगा जब तक आलू का रंग सुनहरा ना हो जाए।

Step 8. आलू का रंग सुनहरा हो जाने के बाद, आपका फ्रेंच फ्राइस बन जाएगा अब आपको आलू के ऊपर स्वाद अनुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, पेरी पेरी मसाला डालना होगा।

तो इस तरीके से आप काफी आसानी से घर पर ही बाहर जैसा फ्रेंच फ्राइस काफी आसानी से साथ ही काफी कम समय में बना सकते है। फ्रेंच फ्राइस काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। सभी को स्नैक्स में फ्रेंच फ्राइस खाना काफी ज्यादा पसंद होता है। आप फ्रेंच फ्राइस को टोमैटो सॉस के साथ या फिर चाहे तो ऐसे ही खा सकते है।