Health Tips जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं गर्मियों के मौसम में खाने-पीने को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए। हाल ही में सामने आई हेल्थ केयर की मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार बादाम पर सवाल उठ रहे हैं। आम तौर पर बादाम सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

बादाम में कई प्रकार के विटामिन कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फत पाया जाता है। जो वजन बढ़ाने और शरीर को स्फूर्ति प्रदान करने के लिए बहुत फायदेमंद है। मगर क्या आप जानते हैं गर्मियों के मौसम में कच्चा बादाम आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

शरीर में गर्मी पैदा करते हैं कच्चे बादाम 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गर्मी के मौसम में कच्चा बादाम खाने से शरीर में पित्त दोष की समस्या हो सकती है। मगर डॉक्टर की माने तो बादाम कभी भी आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता है बस आपको इसे खाने का तरीका थोड़ा बदल देना है। यानी कि गर्मियों में अगर आप बादाम खाना चाहते हैं तो इस सूखे खाने या फिर भून कर खाने के बजाय रात भर पानी में भिगोने के बाद खाएं। इसे उसकी गर्मी खत्म हो जाएगी और आपके शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। 

हो सकती है इस प्रकार की समस्या Health Tips

सबसे पहले तो आपको बता दे कच्चा बादाम अगर आप रोजाना कहते हैं तो गर्मियों के दिन में शरीर का तापमान बढ़ने से आपको कोई प्रकार की समस्या हो सकती है। शरीर का तापमान बढ़ने की वजह से त्वचा पर फोड़े फुंसी या फिर कई प्रकार की एलर्जी की समस्या भी सामने आ सकती है। इसलिए आपको गर्मियों के मौसम में कभी भी साधारण बादाम नहीं खाना चाहिए बल्कि उसे रात भर पानी में भिगो देने के बाद सुबह उसका सेवन करना चाहिए।  

गर्मी के मौसम में बादाम खाना चाहिए या नहीं

यदि आपको भी बादाम खाना बहुत पसंद है और आप इस सवाल को लेकर बहुत ज्यादा जूझ रहे हैं कि गर्मी के मौसम में बादाम खाएं या नहीं तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है। गर्मियों के मौसम में भी आप बादाम खा सकते हैं। हालांकि बादाम खाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है इसलिए आपको रात भर के लिए बादाम को पानी में भिगो देना चाहिए उसके बाद उसे खाना चाहिए। इससे आपको किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।