नई दिल्ली।  घर की साफ-सफाई तो हम रोज करते है लेकिन इसके बाद भी घर के अंदर गंदगी बनी रहती है। घर में साफ पोछा लगाने के बाद भी मच्छरों मक्खियों का आंतक बना रहता है। गर्मी के दिनों में चारों ओर मक्थिया भिनभिनाती नजर आती है। यदि आपके घर पर भी इसी तरह का आंतक मक्खी मच्छर का देखने को मिल रहा है तो आपको पोछा लगाते समय पानी में इन 3 चीजों को मिलाना चाहिए। इससे कीड़ों के साथ-साथ मच्छरों भी तेजी के साथ भाग जाएंगे।

पानी में सिरका मिलाएं

पोछा लगाते समय आप पानी में पहले सिरका मिला लें। सिरके के सार से फर्श में चमक तो आएगी ही  साथ ही सिरके का मिश्रण से कीड़े-मकौड़ों और मच्छरों भी खत्म होने लग जाएगें। गर्मी के दिनों में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए भी पोछा लगाते समय पानी में सिरका जरूर मिलाएं।

पानी में एसेंशियल ऑयल मिलाएं

पोछा लगाने वाले पानी में एसेंशियल ऑयल यानी लैवेंडर ऑयल या पेपरमिंट ऑयल मिलाकर पोछा लगा सकते हैं इससे फर्श आसानी से साफ हो जाता है। साथ ही घर में कीड़े-मकोड़े और मच्छर जैसी समस्याएं भी नहीं होती हैं।

दालचीनी

पोछे के पानी में दालचीना का घोल भी काफ फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले दालचीनी और पानी को उबालना है और फिर इसी पानी से पोछे के पानी में मिला देना है। इस मिश्रण की मदद से आपको अपने पूरे घर में पोछा लगाना होगा। फर्श पर मौजूद गंदगी के साथ घर में मक्खियों की समस्या भी कम हो जाएगी।