Wednesday, December 31, 2025
HomeHealthपैरों में सरसो का तेल लगाने के अनेकों फ़ायदे, सर्दियों के लिए...

पैरों में सरसो का तेल लगाने के अनेकों फ़ायदे, सर्दियों के लिए है रामबाण उपाय

Mustard oil Massage सर्दियों के मौसम में सरसों का तेल बहुत फायदेमंद माना जाता है। सरसों के तेल से शरीर में गर्माहट बनी रहती है इसी कारण ठंड के मौसम में डॉक्टरों द्वारा सरसों के तेल का मसाज बहुत महत्त्वपूर्ण माना जाता है।

- Advertisement -

अगर आप पूरे दिन खूब मेहनत करने के बाद थक जाते हैं और रात में एक भरपूर नींद चाहते हैं तो सरसों का तेल आपके लिए एक रामबाण उपाय है। रात में सरसों के तेल से पर के तलवों में मालिश करने के बाद आपको एक गहरी और बेहतर नींद आती है जिसका असर आपकी सेहत पर बहुत खूबसूरत नजर आता है।

सरसों के तेल के मालिश के फायदे

आयुर्वेद के अनुसार सरसों के तेल को सर्दियों के मौसम के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सरसों का तेल खाने के साथ-साथ मसाज से भी बहुत फायदे मिलते हैं। डॉक्टर के अनुसार सरसों के तेल से मसाज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इसी के साथ ही शारीरिक गतिविधियों में भी तेजी आती है। इसलिए दिन भर मेहनत मजदूरी जैसा काम करने वाले लोगों के लिए रात को सरसों के तेल से तलवे में की गई मालिश एक दवाई की तरह काम करता है।

- Advertisement -

Must Read

पीरियड्स के दौरान सरसों के तेल की मालिश है वरदान वरदान 

सबसे पहले सबको बता दे पीरियड्स के दौरान सरसों के तेल से मालिश करने से बहुत आराम मिलता है। जिन महिलाओं को पेट में ऐंठन या फिर दर्द की शिकायत रहती है वह अगर रात को सोने से पहले सरसों के तेल से तलवे में मालिश करें तो इस परेशानी से राहत मिलती है। इससे पीरियड्स क्रैंप्स में बहुत आराम मिलता है।

सरसों का तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और शरीर में इस पूर्ति भी बनी रहती है। साथ ही साथ मसल्स भी रिलैक्स होते हैं। अगर तनाव और एंजायटी से ग्रस्त लोग सोने से पहले पर के तलवों में सरसों के तेल की मालिश करें तो उन्हें एक भरपूर और अच्छी नींद आती है जिससे तनाव की समस्या से राहत मिल सकती है।

- Advertisement -
Ganesh Meena
Ganesh Meenahttps://www.tazahindisamachar.com/
डिजिटल दुनिया में 2008 से एंट्री हो गई थी, लेकिन कंटेंट में रूचि 2016 से लेने लगा। टेक्निकल एक्सपर्ट होने के साथ ही इससे जुड़े कंटेंट लिखना भी शुरू कर दिया। देश भर में सभी रिसर्च कर रहे युवाओं की सुविधा के लिए कुछ आर्टिकल हफ्ते में पब्लिश करता हूँ। SEO, SMO, डेवलपर, सर्वर और कंटेंट टीम के साथ का अनुभव काफी काम आ रहा है। सभी क्षेत्रों में काम करना बहुत ही अलग अनुभव है। डिजिटल से जुडी हर एक नई चीज को गहनता से दिमाग में उतारना ही खासियत है। मेरी जानकारी में आने वाली हर एक नई चीज को में अपने यूजर तक भी पहुंचाने की कोशिश करूँगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular