Tuesday, December 30, 2025
HomeHealthदांतों पर जमी पीली परत पैदा कर सकती है कई बड़ी समस्याएं,...

दांतों पर जमी पीली परत पैदा कर सकती है कई बड़ी समस्याएं, हफ्ते भर में इस चीज से मोती जैसे चमक उठेंगे दांत

दांतों में पीलेपन की समस्या होने से आम आदमी के जीवन में कई बदलाव आ जाते हैं। इस प्रकार के लोग न तो ज्यादा मुस्कुरा सकते हैं और कई बार ज्यादा बात करने से भी बचते नजर आते हैं। दांतों में पीलेपन की समस्या हो जाने से यह समस्या कई अन्य समस्याओं को पैदा कर सकती है। हालांकि ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं। जिनके कारण दांतों के पीलेपन को आसानी से दूर किया जा सकता है। यदि आपके दांतों में भी पीलपन की समस्या आ गई है तो आप उन्हें यहां बताये गए घरेलू नुस्खों से आसानी से दूर कर सकते हैं।

- Advertisement -

नीम का करें प्रयोग

दांतों के पीलेपन को दूर करने का सबसे अच्छा और प्राकृतिक तरीका नीम है। यह आयुर्वेद में एक औषधि के रूप में भी जाना जाता है। नीम में सूजनरोधी, एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं। नीम के कुछ प्रयोग हम यहां बता रहें हैं जिनको अपनाकर आप अपने दांतों से पीलेपन को दूर कर सकते हैं।

नीम के पत्ते

आपको बता दें कि नीम की कड़वी पत्तियां दांतों में बनने वाले प्लाक और टार्टर को दूर करने में बेहद उपयोगी होती हैं। जो की सांसों की दुर्गंध का एक प्रमुख कारण है। यही बाद में कैविटी को भी जन्म देती है। आप इस समस्या को दूर करने के लिए नीम की पत्तियों से बने पेस्ट से ब्रश कर सकते हैं।

- Advertisement -

नीम की छाल

आप अपने दांतो को हेल्दी रखने के लिए नीम की छाल को चबा सकते हैं। यह न सिर्फ दांतो के रोगों से लड़ती है बल्कि कैविटी को भी रोकती है। इसके अलावा नीम की छाल दांतों की सफेदी को भी प्राकृतिक रूप से बढ़ाती है।

नीम का पाउडर

नीम के पाउडर को पारंपरिक रूप से नीम के पत्तों को पीस कर बनाया जाता है। इसका पेस्ट बनाने के लिए आप एक चम्मच नीम के पाउडर में एक चम्मच बेकिंग पाउडर को मिला लें। इसके बाद इसमें आवश्यकता अनुसार इसमें पानी मिला लें। अब इस पेस्ट को आप ब्रश से दांतो पर करें। इससे आपके दांत मोती की तरह चमकने लगते हैं।

नीम की टहनियां

दांतों के स्वास्थ्य के लिए यह भारत में काफी पुराने समय से इस्तेमाल की जा रही हैं। दांतो को साफ़ करने के लिए तथा उनको बीमारियों से बचाने के लिए आप नीम की टहनियों की दातून कर सकते हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular