आधुनिक युग में सोशल मीडिया ने एक नई परिभाषा ले ली है। लोग अब नए और अनोखे तरीके से ध्यान आकर्षित करने के लिए तैयार हैं। लाइक्स, कमेंट्स, और फॉलोअर्स के पीछे भागते हुए, वे आत्म-प्रकाशित रील्स बनाते हैं। हर रील एक कहानी का एक छोटा सा अंश होता है, जो अक्सर वास्तविकता से दूर होता है।

लेकिन, यह सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए एक विज़र्ड का रूप ले चुका है। हमारी वेबसाइट पर, हम आपको असली और संवेदनशीलता से भरपूर सामग्री प्रदान करते हैं, जिससे आप अपने अनुयायियों को प्रेरित कर सकें, बिना किसी दिखावटी रील के।

इस तरह से रील बनाने के चक्कर में लोग समय, जगह और परिस्थिति को भी नहीं देखते हैं, कहीं पर भी वीडियो बनाने लगते हैं। दिल्ली मेट्रो से लेकर मुंबई की लोकल ट्रेन में लोगों के डांस वीडियो और कुछ प्राइवेट मोमेंट्स के वीडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल होते रहते हैं।

ऐसे मे मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करते हुए लड़की की एक डांस वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की लोकल ट्रेन के अंदर एक भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है।

लड़की की डांस और उसके कपड़ों की वजह से आसपास बैठे यात्री काफी असहज महसूस कर रहे हैं। जिस पर अब कई यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रेलवे के एक्स हैंडल ने इस मामले पर संज्ञान भी लिया है। मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्तालय ने मध्य रेलवे सुरक्षा विभाग को घटना की जांच करने और जरूरी कार्रवाई करने के आदेश भी दे दिए हैं।

इस वायरल वीडियो पर एक यूजर्स ने लिखा,”मुंबई की लोकल ट्रेनों के अंदर अश्लील डांस करना निश्चित रूप से अनुचित है। सार्वजनिक जगहों पर कैमरे का उपयोग किसी भी नियम का उल्लंघन करता है, भले ही यह एक सार्वजनिक स्थान हो?
तो एक दूसरे यूजर ने लिखा कि लड़की पर भारी जुर्माना लगाने के अलावा उस पर कड़ी कार्रवाई करने भी करनी चाहिए।