आपको पता होगा की MSP कानून के लिए किसान लोग बार्डर पर धरना दे रहें हैं। लेकिन मौसम विभाग ने इस बेच अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके कारण इन सभी लोगों की मुसीबतें अब और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है की 19 से 21 तारीख के बीच में पंजाब-हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़ सहित अन्य कई शहरों में ओले भी गिर सकने की संभावना जताई गई है। अतः मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

MSP कानून की है मांग

आपको जानकारी दे दें की MSP कानून सहित अन्य मांगों को लेकर किसान संघठनों ने बीते शुक्रवार को भारत बंद का आवाहन किया था। किसान नेताओं में MSP कानून तथा अन्य मांगों के लिए सरकार से नाराजगी साफ़ देखी जा रही है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है की “भारत सरकार के मंत्रियों के साथ में किसान संगठनों की मीटिंग है और उन्हें भरोसा उम्मीद है कि कोई हल निकलेगा अगर कोई हल निकलता है तो यह अच्छी बात होगी।”

किसान नेता टिकैत ने की बड़ी बात

राकेश टिकैत ने साफ़ कर दिया है की इस मामले पर अब जल्दी ही सरकार के साथ साफ बात की जायेगी, जल्दी ही इस मामले पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा की अभी बहुत कम ट्रैक्टर रैली में गए हैं और वह भी पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर हैं। यदि इस मामले का समाधान नहीं होता है तो वहां पर किसान लोगों की संख्या तेजी के साथ में बढ़ेगी। उन्होंने आगे कहा की इस बार किसान खाली आश्वासन लेकर ही नहीं जाएगा। यदि इस बार समाधान नहीं मिलता है तो किसान इस बार पीछे नहीं हटेंगे।