आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में स्त्री तथा पुरुषों के गुणों और संबंधों को लेकर विशेष चर्चा की है। उन्होंने अपनी इस पुस्तक में कुछ गुण पुरुषों के तो कुछ महिलाओं के बताएं हैं। जिनसे उनके व्यक्तित्व की सरलता से पहचान की जा सकती है।

वैसे देखा जाए तो किसी भी इंसान का व्यक्तित्व, आचरण तथा व्यवहार ही उसके आकर्षण का केंद्र बना होता है। महिलाओं की बात करें तो वे पुरुषों के अंदर कुछ विशेष गुण देखकर उनको पसंद करती हैं। आज हम आपको पुरुषों के ऐसे ही गुणों के बारे में बता रहें हैं। जिनके कारण स्त्रियां पुरुषों को पसंद करती हैं।

व्यवहार

जो पुरुष स्त्रियों के प्रति अच्छा व्यवहार रखता है। उनको सम्मान देता है। महिलाओं से प्रेम, शिष्टाचार तथा विनम्रता से बात करता है। ऐसे पुरुष पर स्त्रियां तुरंत फ़िदा हो जाती हैं।

ईमानदार

जो पुरुष ईमानदार होते हैं तथा रिश्ते को निभाना जानते हैं। धोखा नहीं देते हैं। ऐसे पुरुष को स्त्रियां कभी नहीं छोड़ना चाहती हैं। बल्कि वे चाहती हैं ऐसा पुरुष उनको अपने जीवन का हिस्सा बना ले।

श्रोता

पुरुषों की आदत होती है की वे किसी की नहीं सुनते हैं और अपनी बात को हमेशा ऊपर रखते हैं। ऐसे पुरुषों को महिलाएं पसंद नहीं करती हैं। दूसरी और जो पुरुष महिलाओं की बात सुनता है तथा उनको महत्व देता है। महिला ऐसे पुरुष को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं।