भोजपुरी इंड्रस्टी में निरहुआ और अक्षरा की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। किसी भी फिल्म में यदि यह जोड़ी दिखाई पड़ती है तो उस फिल्म का हिट होना तय ही रहता है। दोनों के लाखों चाहने वाले हैं और ये लोग इन दोनों के वीडियो के इंतजार में हमेशा बैठे रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों के लाखों फैंस हैं। जो इनके प्रत्येक वीडियो को लाइक करते हैं।

वायरल हो रहा है वीडियो

आज हम आपको निरहुआ और अक्षरा के एक वीडियो के बारे में बता रहें हैं। यह वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। लोग इसको काफी पसंद कर रहें हैं। इस गाने में आप निरहुआ और अक्षरा के जबरदस्त रोमांस को देखा जा सकता है। इस वीडियो की काफी तारीफ हो रही है और लोग कमेंट में भी दोनों की खूब तारीफ कर रहें हैं। इस गाने में आप दोनों के जबरदस्त अभिनय को देख सकते हैं।

इन लोगों का रहा सहयोग

आअज जिस गाने की बात हम कर रहें हैं। उसको एसआरके म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस गाने को रात के समय शूट किया गया है। वीडियो में आप अक्षरा को साड़ी तथा सूट दोनों ड्रेस में कातिलाना अदाओं के साथ झूमता देख सकते हैं। इस वीडियो को अब तक 2.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि यह गाना फिल्म ‘जान लेबू’ का है तथा इसको ओम झा और प्रियंका सिंह ने गाया है।