नई दिल्ली। इन दिनों शादी का जोर चल रहा है। जिसमें कही रिश्ते बनने तो कही रिश्ते के टूटने को लेकर खबरे आ रही है लेकिन यह खबर कुछ हटकरहै जहां पर अपनी शादी के लिए लड़की देखने आए युवक को लड़की नही बल्किन लड़की मां पसंद आ गई। इसके बाद वो लड़की की मां को भगाकर ले गया।

पश्चिम बंगाल के मालदा से आया हैरान कर देने वाला मामले को सुनकर हर की हैरान है। कि लड़की देखने आ युवक ने लड़की जगह उसकी मां को पसद कर लिया। और से ही अपने साथ भगाकर ले गया। अब परिवार मां को ढूढने में लगा हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। महिला के पति ने थाने में पत्नि के गुमशुदी शिकायत दर्ज कराते हुए घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

25 मार्च को फरार हुई महिला

25 मार्च को घटित हुई यह घटना मालदा के गजोल थाना क्षेत्र करकच पंचायत के इचाहार गांव की है। जहां क महिला के अचानक घर से भाग जाने का मामला सामने आया है। महिला का पति गजोल  अपनी पत्नी की तस्वीर लिए से जगह-जगह पर तलाश कर रहा है लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी सामने नही आई है। गजोल का कहना है कि उसकी बेटी भी शादी के योग्य है। मैं उसके लिए वर तलाश रहा था। मगर इस लड़के ना मेरी पत्न को ही पसंद कर लिया और से ले भागा। मगर, जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे है, चिंता बढ़ रही है। लड़की की मां के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

तीन बच्चों को छोड़कर भागी महिला

परिजनों का कहना है कि महिला की लड़की के अलावा दो बच्चे और है इन तीन बच्चों कों छोड़कर उस लड़के के साथ भाग जाने की घटना के बाद पूरा परिवार सकते में है। स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है। महिला को पुलिस तेजी के साथ ढूंढ़ रही है. सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही महिला की तलाश कर ली जाएगी।