नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अमेरिकी यात्रा हमारे देश के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आ सकती है। इस देश से डील होने के बाद दो देशों के संबंध और भी मजबूत हो गए है। मोदी के अमेरिकी में जाते ही जिस तरह से उनका स्वागत किया गया, उससे प्रतीत होता है कि अमेरिका जैसे देश में मोदी लहर कितनी तेजी से फैल रही है जिस देश के राष्ट्रपति जो बाइडन तक उस लहर की रगं में रंगते नजर आए है।

अमेरिका की यात्रा के बाद मोदी का मिस्र में दौरा हुआ, जहां पहुंचने के बाद यहां भी वहीं  रंग देखने को मिला। मिस्र पंहुचने के बाद राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मोदी का स्वागत काफी धूमधाम से किया, बल्कि उन्हें सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया।

साल 1915 में शुरू किया गया यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो मिस्र या मानवता को अमूल्य सेवाएं प्रदान करते हैं। जिनमें राष्ट्राध्यक्ष, राजकुमार और उपराष्ट्रपति शामिल होते है।

‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार एक शुद्ध सोने का कॉलर होता है, जिसमें फैरोनिक प्रतीकों वाली तीन- वर्गाकार सोने की इकाइयां बनी होती हैं. पहली इकाई राज्य को बुराइयों से बचाने की प्रतीक है, दूसरी इकाई नील नदी द्वारा लाई गई समृद्धि और खुशी से मिलती जुलती है और तीसरी इकाई धन और सहनशक्ति को दर्शाती है।

संगठनों द्वारा प्रदान किए गए पुरस्कार

पीएम मोदी को साल 2018 में सियोल शांति पुरस्कार सांस्कृतिक फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया था, ये पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने मानव जाति के सद्भाव, राष्ट्रों के बीच मेल-मिलाप और विश्व शांति में योगदान देकर अपनी पहचान बनाई है। उसी साल प्रधानमंत्री को वैश्विक मंच पर पर्यावरण के प्रति प्रेम के लिए 2018 में संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी का ग्लोबल गोलकी पर साल 2019 में स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया था। इसके अलावा साल 2021 में वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के प्रति नेतृत्व के लिए कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स CERA द्वारा प्रदान किया गया था।

पीएम मोदी को कई देशों से मिले सर्वोच्च राजकीय सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक कई देश पुरूस्कारों से सम्मानित कर चुके है यह उनका 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। मोदी को उनके कार्यकाल के दौरान अमेरिका, रूस और मध्य पूर्व सहित विभिन्न देशों से कई मानद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। पिछले महीने, पीएम मोदी को उनके वैश्विक नेतृत्व और ग्लोबल साउथ के मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए फिजी और पापुआ न्यू गिनी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी को मिल चुके अंतरराष्ट्रीय सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मई 2023 में कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू प्राप्त हुआ, जो प्रशांत द्वीप देशों की एकता का समर्थन करने और ग्लोबल साउथ के उद्देश्य का नेतृत्व करने के लिए पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है.