दो साल पहले साल 2022 के दिसंबर महीने के अंत में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस घटना में उनके घुटने पर ज्यादा चोट आई थी।

कई महीने हॉस्पिटल में इलाज होने के बावजूद भी पंत को सही से चल नहीं पा रहे थे। लेकिन लंबे रिहैब के बाद व15 महीने बाद इस बार के आईपीएल से उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर ली है। उनके सभी फैंस उनको मैदान में देखकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं।

इस सीजन के पहले दो मैचों में पंत कुछ कमाल नहीं नहीं दिखा पाये थे। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जमकर हमला किया था।

ऋषभ पंत ने एक हाथ से लगाया छक्का
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे थे। उनको खास तौर पर एक हाथ से छक्का मारने के लिए जाना जाता है। इस मैच में पंत ने अपनी पहचान बनाए रखते हुए मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ एक हाथ से ही छक्का जड़ दिया था। पंत का शॉट डीप स्क्वायर लेग पर बाउंड्री लाइन के बाहर दर्शकों के बीच जाकर गिरा। इसके बाद भी वह वहां नहीं रुके, और 19वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे पंत को यॉर्कर फेंकी गयी थी, जिसको इन्होंने हेलीकॉप्टर अंदर में बिना पैर हिलाए फ्लिप करके चौका लगा दिया था।

31 गेदों पर पंत ने बनाया अर्धशतक
आपको बता दें कि ऋषभ पंत ने इस मैच में अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 31 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। उन्होंने 19वें ओवर में पथिराना के खिलाफ 4 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की से अर्धशतक को पूरा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अगली गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में हवा में गेंद को उड़ा दिया था और कैच आउट हो गए।

20 रनों ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई जीत
आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी पहली जीत को हासिल कर लिया है। टीम ने 20 रनों से इस मैच को अपने नाम कर लिया था। दिल्ली टीम को पहली बैटिंग मिली थी जिसमें उन्होंने 5 विकेट पर 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में सीएसके की टीम 6 विकेट पर सिर्फ 171 रन ही बना पाई थी।