Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaशाही परंपरा: सिंधिया ने निकाली तलवार, जनता ने लूट लिया सोना, देखें...

शाही परंपरा: सिंधिया ने निकाली तलवार, जनता ने लूट लिया सोना, देखें वीडियो

वर्तमान समय में रियासत राज भले ही न चलता हो लेकिन भारत में राजसी परम्पराएं आज भी निभाई जाती हैं। “सिंधिया सिरायत का दशहरा पूजन” इसका एक जीवंत उदहारण है। आपको बता दें कि शमी पूजन की परंपरा को महाराज सिंधिया ने दशकों पहले शुरू किया था। उनके वंशज आज भी इस परंपरा का पालन करते हैं।

- Advertisement -

सिंधिया परिवार के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शमी के वृक्ष की पूजन की परंपरा को निभाया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महाराज सिंधिया ने जैसे ही तलवार की नोक से शमी के पेड़ को छुआ, वैसे ही पब्लिक सोना (शमी की पत्तियां) लूटने को दौड़ने लगीं।

महाराज के साथ युवराज ने भी किया पूजन

सिंधिया राजवंश प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी कुलदेवी के मंदिर के नीचे स्थित दशहरा मैदान के शमी के पेड़ का पूजन किया। इस समय महाराज के साथ युवराज महान आर्यमन सिंधिया ने भी शमी के वृक्ष का पूजन किया। महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भी अपने परिवार की इस परंपरा का निर्वहन कर रहें हैं तथा अपने पुत्र को भविष्य के लिए तैयार कर रहें हैं।

- Advertisement -

सिंधिया ने आज दशहरा पूजन किया तथा पूजन के बाद जैसे ही महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी तलवार की नोक से शमी के वृक्ष की पत्तियों को छुआ। वैसे ही वहां की जनता सोना (शमी के पेड़ की पत्ती) को लूटने के लिए दौड़ पड़ी।

जनता को दी दशहरे की शुभकामनायें

शमी वृक्ष के पूजन के दौरान सिंधिया और उनके पुत्र शाही पोशाक पहने हुए थे। उनके सर पर शाही पगड़ी भी थी। सिंधिया के दशहरे मैदान में आते ही उनकी रियासत के सरदारों तथा वंशजों ने रियासती अंदाज में उनका अभिवादन किया।

पूजन के बाद में सिंधिया ने अपने सभी नागरिकों को दशहरे की शुभकामनायें प्रेषित की। उन्होंने कहा है कि मैं आप सभी को दशहरे की शुभकामनायें देता हूं तथा ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं की आपके जीवन में खुशहाली आये।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular