Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaजब लड़की को भगवान ने दिए साक्षात् दर्शन, खुदाई से निकली श्रीकृष्ण...

जब लड़की को भगवान ने दिए साक्षात् दर्शन, खुदाई से निकली श्रीकृष्ण की मूर्ति

नई दिल्ली। कहते है भगवान प्यार और श्रृद्धा के भूखे होते है। जिस इंसान की भक्ति से वे खुश हो जाते है। उसके तो वारे न्यारे होना निश्चित है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र में देखने को मिला,जहां खुदाई के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन मूर्ति मिली है।

- Advertisement -

 दावा किया जा रहा है कि पिछले एक साल से 13 वर्षीय लड़की पूजा को भगवान रोज सपना देकर अपने होने का एहसास कराते रहे है। इसी तरह से इस लड़की को भगवान ने सपना देकर मजार के पास रहने का एहसास भी कराया। इसके बाद भगवान के द्वारा बताई गई जगह की खुदाई जब की गई, तो वहां भगवान कृष्ण की मूर्ति मिली है। जैसे ही भगवान को लोगों ने साक्षात अपने सामने देखा , पूरा गांव भगवान कोे दर्शन करने के लिए  उमड़ पड़ा।  साथ ही सपना देखने वाली लड़की को देवी के तौर पर पूजा जाने लगा।  अब इस प्राचीन मूर्ति के साथ देवी रूपी लड़की को देखने का तांता लगा हुआ है। दूर-दूर से लोग आकर इनके दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े है।

सामने आया यह मामला निगोही थाना क्षेत्र के जिंदपुरा गांव का है। जहां विनोद नाम का एक शख्स अपने परिवार के साथ पीलीभीत के बरखेड़ा गांव में रहता हैं। यहां उनकी बेटी पूजा ठाकुर को पिछले एक साल से एक मजार के पास मूर्ति के गड़े होने का सपना आ रहा था।

- Advertisement -

1 फीट बड़ी मूर्ति मिली

पूजा कक्षा 8 की 13 वर्षीय छात्रा है। बार-बार सपना आने के बाद उसने जब इक बात को परिवार के लोगों को बताया तो लोगों ने उस जगह की खुदी कर डाली। जैसे ही मजार के पास करीब 3 फिट की खुदाई हुई. भगवान श्रीकृष्ण के लोगों को दर्शन होने लगे। खुदाई से करीब 1 फीट बड़ी मूर्ति मिली है। पूरा गांव जयजयकार के नारे से गूंज उठा। भक्तगण तेजी के साथ उस स्थान में पहुचकर दर्शन करने लगें। मूर्ति मिलने की सूचना के बाद अब हर कोई मूर्ति और सपना देखने वाली पूजा ठाकुर के दर्शन के लिए पहुंच रहा है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular