अग्निवीरों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना में अग्निवीरों के लिए नियमों में बदलाव करते हुए सेवा समय के खत्म होने के बावजूद भी आपात स्थिति में दोबारा से उपयोग में लाने के प्रस्ताव उपलब्ध हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार इस पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है और इस पर अब जल्द ही फैसला आने की संभावना है। इस पात्रता मानदंड 2024 के अंतर्गत भारतीय सेना अग्निवीर पात्रता में आयु, शैक्षिक योग्यता आदि शामिल हैं। अग्निवीर भर्ती की आयु सीमा 17.5 से 23 वर्ष है, जिसमें प्रयास की कोई सीमा नहीं है।

आपको बता दें कि भारतीय सेना ने 20 जनवरी 2024 को अग्निवीर भर्ती 2024 अधिसूचना की अधिसूचना जारी की थी, जिसमें देश भर में आयोजित कई तरह की भर्ती रैलियों से भारतीय सेना में उम्मीदवारों की भर्ती की घोषणा की गई थी।

इस लेख में हम आपको भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। जिसमें आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां, शैक्षिक योग्यता, परीक्षा विवरण, शारीरिक आवश्यकताएं और चयन प्रक्रिया शामिल है।

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024
इस अग्निपथ योजना में चयनित उम्मीदवारों को मात्र चार साल के लिए अग्निवीर के रूप में सेवा करने का अवसर दिया जाता है। हम आपको इस अवलोकन तालिका के माध्यम से भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 के बारे में बताने जा रहे हैं…
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 अवलोकन

इस योजना का नाम अग्निपथ योजना है जिसको केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था, जिसमें लगभग 25000 वैकेंसी निकली है और इस सेवा की समय 4 वर्ष है। आप इसके ऑनलाइन कर सकते हैं और यदि आपका चयन हो जाता है तो इसकी प्रशिक्षण अवधि 10 सप्ताह से 6 माह तक है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको 8वीं/10वीं/12वीं पास होना आवश्यक है। इस योजना के लिए चयन प्रक्रिया सामान्य प्रवेश परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल है।

आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करें
आपको बता दें कि अग्निवीर में तीन सशस्त्र बलों भारतीय सेना, भारतीय नौसेना या भारतीय वायु सेना के लिए है। भारतीय सेना रैली-वार एक आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी करेगी, जिसमें आपको इस योजना और आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 की महत्वपूर्ण तिथियाँ
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 के उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को समय पर भरने के लिए महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में बताते हैं..
आवेदन की प्रारंभिक तिथि 08 फरवरी 2024
आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2024
परीक्षा तिथि की अपडेट नहीं आई है
एडमिट कार्ड की भी अपडेट नहीं है

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 ऑनलाइन आवेदन करें
आवेदकों को रैली के आधार पर आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए सीधे आवेदन करने का अवसर दिया जा रहा है। आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को आधिकारिक भारतीय सेना वेबसाइट के लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 के इन पद में वेकैंसी

अग्निवीर भर्ती 2024 इच्छुक उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पदों अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) सभी शस्त्र, अग्निवीर (तकनीकी) (सभी हथियार), अग्निवीर (तकनीकी) (विमानन एवं गोला बारूद परीक्षक) (सभी हथियार), अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर (तकनीकी) (सभी शस्त्र), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) (सभी हथियार) शामिल हैं।