Wednesday, December 31, 2025
HomeJobsनए साल पर सरकार ने दिया 1 लाख से अधिक नौकरियों का...

नए साल पर सरकार ने दिया 1 लाख से अधिक नौकरियों का तोहफा, जानें किस राज्य में हैं कितने अवसर

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए नया साल तोहफा लेकर आया है। आपको बता दें की उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य कई राज्यों में सरकारी नौकरियां काफी संख्या में निकली हैं। जिनमें आवेदन कर आप अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा कर सकते हैं। आइये अब आपको बताते हैं की किस राज्य में किस विभाग में कितने आवेदन मांगें गएँ हैं।

- Advertisement -

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग में वैकेंसी

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग की और से 2895 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसकी लास्ट डेट 25 जनवरी 2024 है। यदि आप इस भर्ती से सम्बंधित अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर विजिट कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी पुलिस वैकेंसी

आपको जानकारी दे दें की यूपी पुलिस विभाग में कांस्टेबल के लिए 60 हजार से ज्यादा भर्तियां निकली हैं। इसके अलावा इस विभाग में 985 पदों पर कम्प्यूटर आपरेटर की भर्ती निकाली गई है। इसके लिए 7 जनवरी 2024 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। आपको बता दें की यूपी पुलिस विभाग में 25 हजार लोगों के लिए एक अन्य भर्ती भी जल्दी आने जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में पुलिस वैकेंसी

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में वर्तमान में 5967 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इसके लिए 1 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। 10वीं युवा भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसके लिए लास्ट डेट 15 फरवरी 2024 रखी गई है।

झारखंड पुलिस वैकेंसी

झारखंड पुलिस विभाग में 4919 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती निकली हुई हैं। इस भर्ती की प्रक्रिया 15 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। 14 फरवरी 2024 इस भर्ती की लास्ट डेट है। हाईस्कूल पास युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट jsscnic.in पर विजिट कर सकते हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular