SSC JE 2022 Vacancy Break-Up: जो उमीदवार नौकरी की तलाश कर रहे है उनके लिए खास खबर है कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में विभिन्न ट्रेड में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जानी है। कर्मचारी चयन चयन आयोग द्वारा आयोजित हो रही जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एण्ड क्वांटिटी सर्वेईंग एण्ड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2022 से भरे जाने वाले पदों की घोषणा कर दी गई है। जिसका नोटिफिकेशन जारी होते ही उममीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

SSC JE 2022: पदों का विवरण

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एण्ड क्वांटिटी सर्वेईंग एण्ड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2022 के लिए जारी नोटिफिश्न के तहत 1077 जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद पर और 137 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके बाद दूसरी सबसे अधिक 640 जूनियर इंजीनियर (सिविल) और 232 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) की भर्ती के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है।  लिए विज्ञापित की गई हैं। इसी प्रकार मिलिट्री इंजीनियर सर्विस के लिए 404 जूनियर इंजीनियर (सिविल) औरजूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल) के पदों के लिए  228 उम्मीदवारों का चयन एसएससी जेईई से किया जाना है। सभी विभागों व संगठनों में ट्रेड के अनुसार रिक्तियों की संख्या जानने के लिए ऊपर दिए गए ‘SSC JE 2022 वेकेंसी ब्रेक-अप डाउनलोड लिंक’ पर जाएं।

उम्मीदवारों इस बात पर ध्यान दें कि जारी के गए पदो के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 2798 रिक्तियों में से 1309 पद ही अनारक्षित हैं, बाकि शेष एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।