latest news

‘लाली का तहलका’ भोजपुरी गानें पर रोंगटे खड़े कर देने वाला Video, बूढ़ों के निकले पसीने

‘लाली का तहलका’ भोजपुरी गानें पर रोंगटे खड़े कर देने वाला Video, बूढ़ों के निकले पसीने

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जब भी सुपरहिट फिल्मों की बात आती है तो लोग सिनेमा के पावर स्टार एक्टर पवन सिंह को सबसे पहले याद करते है। जिनकी हर एक फिल्म रिलिज होते ही ताबड़तोड़ कमाई करती है। जिसमें उनका अभिनय लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगता है। अभी ऐसा ही उनकी फिल्म का एक गाना ‘लाली तहलका’ सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। जिसमें पवन सिंह और अंजना सिंह जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

इस गाने को दर्शक बार बार देखना पसंद कर रहे है। इस गाने में पवन सिंह भोजपुरी की ड्रीम गर्ल अंजना सिंह के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. उनकी केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है। यह गाना फिल्म ‘हमार स्वाभिमान’ से लिया गया है।

भोजपुरी गाना ‘लाली तहलका’ को टीम फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसे अब तक 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने और फिल्म में पवन सिंह और अंजना सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री फैन्स का दिल जीत रही है। इस गाने और फिल्म को लोग बार बार देखना बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म में पवन सिंह, अंजना सिंह, डिंपाल सिंह और राम शर्मा अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।

सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे ‘लाली तहलका’ गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है, गान के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं,और इसे संगीत से छोटे बाबा बसही ने सजाया हैं। फिल्म के निर्देशक चंद्र भूषण मणि हैं। राम निवास और शर्मा एनआरआई ने इसे प्रोड्यूस किया है। वायरल हो रहे इस गाने के वीडियो में अंजना सिंह नीले रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी पहने नजर आ रही हैं। और अपनी दिलकश अदाओं से पवन सिंह को मदहोश करती नजर आ रही हैं। अंजना सिंह की यही शानदार परफॉर्मेंस हर किसी का दिल जीत रही है.

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted
gajendra sharma

ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत…