Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaबर्फ़बारी के बाद कुछ ऐसा होगा दिल्ली का नजारा, AI ने सोशल...

बर्फ़बारी के बाद कुछ ऐसा होगा दिल्ली का नजारा, AI ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

पहाड़ी इलोकों में बर्फबारी की खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से जाते हैं। आसमान से गिरती हुई बर्फ के बीच में प्रकृति की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। बर्फ से ढकी हुई चादर से हर जगह खिल उठती है। तो सोचिए अगर ये बर्फबारी देश की राजधानी दिल्ली में हो तो वहां की खूबसूरती कैसी लगेगी। AI ने सोशल मीडिया पर दिल्ली में बर्फ गिरने की तस्वीरों को शेयर किया हैं, और अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

- Advertisement -

AI ने इंडिया गेट से लेकर जामा मस्जिद तक की बर्फ की चादर से ढकी तस्वीरें जेनेरेट की हैं। बर्फ की चादर से ढका इंडिया गेट रात की रोशनी में बेहद खूबसूरत लग रहा है, देखिए बर्फ से ढके कर्तव्य पथ से लेकर इंडिया गेट की कैसे बनायीं गई है। देखिए अगर जामा मस्जिद में बर्फ गिरेगा तो कैसा लगेगा उसका नजारा। शाहजहां द्वारा निर्मित ये जामा मस्जिद पूरे भारत की मस्जिदों में सबसे बड़ी और सबसे सुंदर है।


AI ने बर्फ से ढके कुतुब मीनार को भी बहुत सुंदरता से दिखाया है। इसी ऊंची बिल्डिंग की नींव को गुलाम राजवंश के कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1199 में रखा था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद दामाद इल्तुतमिश ने 1211-36 तक तीन और मंजिलों को इस पर जोड़ा था। AI निर्मित ने हुमायूं के मकबरे को भी बर्फ से ढकने की तस्वीर शेयर की है। आपको बता दें कि हुमायूं के मकबरे का निर्माण उनकी पहली पत्नी हाजी बेगम ने करवाया था, जो कि साल 1572 में बनकर तैयार हुआ था, जिसको भारत का पहला गार्डन मकबरा भी कहा जाता है।

- Advertisement -

बर्फ की चादर में लिपटा कनॉट प्लेस तो एकदम लंदन जैसा लग रहा है। यदि सच में दिल्ली में बर्फबारी होती है तो कनॉट प्लेस सबसे सुंदर दिखेगा। AI ने राष्ट्रपति भवन की भी बर्फ से ढकी हुई तस्वीर जेनेरेट करके शेयर की है। ये भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है, जिसको वास्तुकार सर एडविन लुटियंस द्वारा डिजाइन किया गया था और निर्माण 1912-29 किया गया था।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular