नई दिल्ली। इस दुनिया में कई तरह के जीव पाए जाते है जिसमें कुछ काफी खतरनाक स्वभाव के होते है तो कुछ काफी शांत स्वभाव के होते है। इनमें कुछ जहरीले जीव भी होते है जिनके काटने से ही इंसान मौत के घाट उतर जाता है। उन्ही जीवों में सबसे जहरीली प्रजाति सांप की होती हैं, जिनके शरीर में इतना जहर होता है कि आदमी इसके काटते ही मर जाता है।

वैसे देखा जाए तो भारत में सापों की कई प्रजातियां पाई जाती है जो काफी जहरीली होती हैं, तो कुछ सांपो में जहर ना के बराबर होता है। इन सांपो में सबसे ज्यादा जहरीला कोबरा सांप को माना जाता है और उससे कहीं ज्यादा जहरीला King Cobra को माना जाता है।

आज हम आपको दोनों सापों के बारे में बतने जा रहे है जिसमें भारतीय कोबरा और किंग कोबरा में सबसे जहरीला सांप कौन सा है।

Indian Cobra vs King Cobra में अंतर

King Cobra – आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किंग कोबरा को दुनिया का सबसे बड़ा और जहरीला सांप माना जाता है इन सांपो की लंबाई करीब 20 से 25 फिट तक की होती है जो इंडियन कोबरा से ज्यादा बड़ा और लंबा होता है। इसका वजन 7 से 8 किलो होता है। इस प्रजाति के शरीर में हल्के भूरे रंग के साथ पीली धारियां होती हैं, और इनका सिर काले चमकीले रंग का होता है।

Indian Cobra- वहीं भारतीय कोबरे सांप के बारे में बात करें तो इनकी औसतन लंबाई लगभग 4 से 7 फीट तक की होती है। इस भारतीय कोबरा सांप के फन पर त्रिशुल का आकार बना होता है इस इंडियन कोबरा को नींद बहुत आती है इसलिए यह 24 घंटे में से 16 घंटे सोने में ही निकाल देते हैं। यदि कोई किंग कोबरा सांप किसी इंसान को काट ले तो उसकी तुरंत मौत हो जाती है।