नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों जगंली जानवरों से जुड़े वीडियो कापी वायरल हो रहे है। जिसमें जानवरों के बीच बना सर्कल एक दूसरे का शिकार करते नजर आता है। वायरल हो रहे वीडियो में कभी सांप नेवले की लड़ाई के वीडियो, तो कभी शेर हिरण के वीडियो जेखने को मिलता है। ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें राजस्थान के अलवर जिले में बने सरिस्का टाइगर रिजर्व में एक लेपर्ड ने बंदर को अपना शिकार बनाया।

Leopard Catches Monkey Mid-air!

बदंर पर चीते के अटैक का नजारा उस समय देखने को मिला जब सरिस्का में घूमने गए पर्यटकों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। पयटकों की गाड़ी के सामने से एक बंदर तेजी से सड़क पार कर ही रहा था तभी पीछे दौड़ रहे लेपर्ड ने उस पर झपट्टा मारकर गिरा दिया।

चंद सेकंड में बंदर की जान लेपर्ड के हाथ आ गई। चारों ओर बनी सातिं के बीच आखिरकार बंदर अपने आपको बचाने में असमर्थ रहा। बंदर का शिकार करने के बाद लेपर्ड उसे जंगल की ओर ले गया।