Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaभगवान राम के दर्शन करने अयोध्या निकली मुस्लिम लड़की शबनम, तोड़ दी...

भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या निकली मुस्लिम लड़की शबनम, तोड़ दी मजहब की दीवार

नई दिल्ली। 22 जनवरी, 2024 का दिन पूरे देश के ले सबसे खास साबित होने वाला है क्योकि इस दिन अयोध्या में एक बार फिर से भगवान रामलला अपनी जन्मभूमि पर विराजने वाले है, उस दिन पूरे विश्व का सनातन धर्मावलंबी हिंदू समाज उत्सव मनाएगा। इस दिन भगवान राम के रंग में हर धर्म जाति के लोग अपने राम के दर्शन के लिए दूर देश से आ रहे है। जिनके बीच एक मुस्लिम लड़की भी राम के दर्शन को पाने के लिए पैदल निकल पड़ी है।

- Advertisement -

दरअसल मुंबई की रहने वाली शबनम बीते 21 दिसंबर को मुंबई से अयोध्या  के लिए पैदल यात्रा कर रही है। उनके साथ रमन राज शर्मा व विनीत पांडे है अब इनकी यात्रा के लिए 1425 किलोमीटर की दूरी बाकि है

चेहरे पर बिना थकान लिए यह मुस्लिम लड़की को अपने मुस्लिम होने पर गर्व है और कहती है- राम की पूजा या उन्हें पान के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं है। भक्त के दिलमें अपने भगवान के प्रति श्रृद्धा होनी जरूरी है।  जरूरत है तो बस एक अच्छा इंसान होने की.

- Advertisement -

शबनम अपने दो साथियो के साथ हर दिन 25-30 किमी का सफर तय करती हैं। भगवान राम की भक्ति में वे इतने रमे हुए हैं कि उन्होंने अयोध्या पहुंचने की अपनी कोई तारीख निश्चित नहीं की है. लगता है कि उन्होंने अपना सूत्र वाक्य बना रखा है- होइहि सोइ जो राम रचि राखा।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular