Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaसहाराश्री सुब्रत रॉय का हुआ निधन, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ली...

सहाराश्री सुब्रत रॉय का हुआ निधन, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली: सहाराश्री के नाम से मशहूर सुब्रत रॉय का लंबी बीमारी के बाद 75 साल की उम्र में मंगलवार 14 नंवबर को मुंबई में निधन हो गया। सुब्रत रॉय का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था।  वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  कंपनी ने बयान जारी करके बताया है कि उनका निधन कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुआ है.

- Advertisement -

कंपनी ने जारी बयान में बताया है कि 12 नवंबर को अचानक बिगड़ी तबियत के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 14 नवंबर की रात के साढ़े 10 बजे आखिरी सांस ली. सहारा ग्रुप के चेयरमैन रॉय का पार्थिव शरीर यूपी के लखनऊ में बुधवार (15 नवंबर) को लाया जाएगा.

75 साल के सुब्रत रॉय देश के एक सफल कारोबारी होने के साथ सहारा इंडिया ग्रुप के फाउंडर थे। सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था। उन्होंने गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद बिजनेस से अपनी जिंदगी की शुरूआत की थी। 1992 में सहारा ग्रुप ने राष्ट्रीय सहारा नाम का अखबार निकाला. इसके साथ ही कंपनी ने सहारा नाम से टीवी चैनल शुरू किया था। बता दें कि सहारा ग्रुप मीडिया, रियल एस्टेट, फाइनेंस सहित कई सेक्टर में काम करती हैं।

- Advertisement -

सुब्रत रॉय के निधन को लेकर बताया जा रहा है कि सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत रॉय का कार्डियो अरेस्ट से मंगलवार रात 10.30 बजे निधन हो गया। वहो लगातार हाइपरटेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। जिसका असर उनके स्वास्थ पर पड़ने लगा था। उन्हें 12 नवंबर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सहारा इंडिया परिवार सहाराश्री के निधन पर शोकसंतप्त है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular