Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaइस खूबसूरत पक्षी का पसंदीदा आहार है जहरीला सांप, सीधे गटक जाता...

इस खूबसूरत पक्षी का पसंदीदा आहार है जहरीला सांप, सीधे गटक जाता है कोबरा

नई दिल्ली। हमारी धरती अनेक अलग अलग तरह जीव जंतुओं से भरी पड़ी है। जो अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल मोह लेती है। जिनमें पक्षियों के बारे में बात करें तो आसमान पर हमें कई रंग बिरंगे पक्षी देखने को मिलते हैं। जो अलग अलग तरह के अलग- अलग आचरण वाले होते हैं। कोई पक्षी देखने में अतरंगी होता है तो कोई पक्षी शांत स्वभाव के होते हैं।

- Advertisement -

आज हम इस लेख में आपको ऐसे ही एक अजीब तरह के पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो काफी सुंदर होने के साथ काफी खतरनाक स्वभाव का होता है। इस अनोखे पक्षी को सेक्रेटरी बर्ड के नाम से जाना जाता है।

यह पक्षी दुनिया का सबसे लंबा रैप्टर पक्षी है, शिकार के मामले में भी यह सबसे खऱतनाक मनाना जाता है इसे खाने और शिकार करने में केवल जहरीले सांप पसंद आते हैं। इसलिए ही इन पक्षियों को किलर क्वीन’ कहा जाता है। यह पक्षी बड़ी चालाकी से सांप का शिकार करते हैं। आइए जानते है इस पक्षी के बारे में

- Advertisement -

सेक्रेटरी बर्ड नाम का यह अफ्रीका के जगंलों में पाया जाता है, ये पक्षी खासतौर पर उन इलाकों में पाए जाते हैं, जहां पर सांप ज्यादा देखने को मिलते हैं।

यह पक्षी ज्यादा उड़ने के बजाय जमीन पर रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इन पक्षियों को बबूल के पेड़ों पर घौंसला बनाना बहुत पसंद होता है, जहां पर वे आराम करते हैं। बता दें कि इन पक्षियों का जीवनकाल 10-15 का साल तक का होता है।

सेक्रेटरी बर्ड

इस सेक्रेटरी बर्ड के आकार के बारे में बात करें तो इसकी ऊंचाई 4.1 से 4.9 फीट ऊंची होती है। इस पक्षी के पंखों का फैलाव 6.9 फीट का होता है। इस पक्षी के वजन के बारे में बात करें तो यह 5 से 9.4 पाउंड तक का होता है। इसके अलावा इन पक्षियों के पैर किसी भी शिकारी पक्षी की तुलना सबसे ज्यादा लंबे होते हैं और इनको सांप का शिकार करना पसंद होता है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular