नई दिल्ली : एक समय ऐसा था जब पिता के इमोशन बेटी की विदाई के समय देखने को मिलते थे। जब बेटी दुल्हन बनकर घर से विदा होती थी तब मां बाप कलेजे में पत्थर रखकर बेटी को विदा कर पाते थे मां-बाप, भाई-बहन और सहेलियां रो-रो कर बेहाल हो जाती थी। लेकिन बदलते समय के साथ अब शादी के रिवाज में बदलाव आ गया है। क्योकि शादी की तैयारियां अब मां बाप नही बल्कि वर वधु करने लगे है।

शादी के दौरान होने वाली सारी तैयारियां दुल्हन अपने कार्यक्रम के अनुसार तय करते नजर आती है जिससे उनका वीडियो शानदार बने। लेकिन कभी कभी ये तैयारियां भी धोखा दे जाती है। जिसे शादी  माहौल अलग ही देखने को मिलता है।

ऐसा ही एक दुल्हन की विदाई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन अपने पिता के साथ रोते हुए बाहर निकलती है। लेकिन उस दौरान सिलेक्ट किया गए विदाई के गाने की जगह की दूसरा गाना बज उठता है। जिससे रोती दुल्हन के चेहरे पर हंसी छा जाती है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दुल्हन का हंस-हंस हुआ बुरा हाल

इंस्टाग्राम पर क्वीन नाम के अकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो में प देख सकते है कि एक दुल्हन की विदाई की रस्म चल रही होती है। दुल्हन अपने पिता के साथ हाथों में चावल लिए, घर से विदा ले रही है। लेकिन तभी गाना बजता है, ‘बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले’. इस पर दुल्हन की हंसी छूट जाती है. मासूम सा चेहरा बनाकर विदा ले रही दुल्हन, अगले ही पल ठहाके लगाकर हंसने लगती है. इतना ही नहीं वो कहती भी है, ये क्या गाना लगा दिया, गलत गाना लगा दिया। इस वीडियो को देख कुछ लोग मजे ले रहे है  तो कुछ इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

शादी के इस वीडियो में अब तक हजारों लाइक्स आए हैं और लोग कमेंट सेक्शन में अपने ऐसे दोस्तों को टैग कर रहे हैं, जिन्हें वो दुल्हन को ड्रामेबाज बता रहे हैं।