भारत में लोग आईपीएल के 17वें सीजन को लेकर बहुत उत्साहित हैं और इसके लिए अभी से चर्चा शुरू हो गई। इसके लिए आगामी 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि नीलामी के दिन कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होने वाली है।

इस मिनि ऑक्शन के पहले से आईपीएल की चैंपियन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला लिया है। मुंबई इंडिया ने इस बार रोहित शर्मा की जगह गुजरात टाइटंस से टीम में शामिल होने हुए हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपने का फैसला लिया है।

इस फैसले ने सभी क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। अब इस तरह का अंदाजा लगाया जा रहा है रोहित शर्मा अब चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) का हिस्सा बन सकते हैं, अब इसकी चर्चा सोशल मीडिया ने जोर पकड़ लिया है। अभी आधिकारिक तौर इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

सीएसके के एक खिलाड़ी ने रोहित शर्मा की फोटो शेयर की

मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से उनकी फोटो शेयर करने के साथ उनकी खूब तारीफ की है। इससे ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स में जा सकते हैं। रोहित साल 2008 से लेकर 2010 तक डेक्कन चार्जेस के लिए भी खेल चुके हैं।

अगर रोहित चेन्नई सुपर किंग्स में शामिस होते हैं तो इससे मुंबई इंडियंस और उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लग सकता है। बता दें कि रोहित ने डेक्कन के साथ 2009 में पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद ही उन्होंने मुंबई इंडियंस टीम ज्वाइन की थी, और साल 2013 में उनको मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब जीते थे। उनको आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। रोहित ही ऐसे आईपीएल के पहले कप्तान हैं जिन्होंने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है।