आपने कई बार पति पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों के बारे में सुना ही होगा लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामना आया है। यहां पर एक महिला अपने पति की शिकायत को लेकर पुलिस स्टेशन आ पहुंची। महिला का कहना है कि उसके बेडरूम में एते ही उसका पति कमरे से बहार भाग निकलता है।

महिला ने दर्ज कराया केस

आपको जानकर हैरानी होगी इस मामले में पति और पत्नी दोनों ही डॉक्टर है। महिला ने अपने पति के ऊपर केस दर्ज कराया है। उसने कहा है कि बेडरूम में जाते ही उसका पति उससे दूर भाग जाता है। आपको बता दें कि महिला ने अपने पति के ऊपर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि विवाह के बाद से वह जब कभी भी अपने पति के करीब जाती है तो उसका पति उससे दूर भाग भाग जाता है।

महिला ने अपने पति पर मार पीट का आरोप भी लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति उसे दाम्पत्य सुख देने में असमर्थ है। महिला ने कहा है कि उसका विवाह 2021 में गौतम बुद्ध नगर के डॉक्टर से हुई थी लेकिन उसको तब से आज तक दाम्पत्य सुख नहीं मिला है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पति पत्नी का यह मामला काफी सुर्ख़ियों। वहीं हर व्यक्ति महिला का बयान सुनने के बाद हैरान नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही महिला के पति पर कार्रवाई की जायेगी।