बहुत से लोग ऐसे होते हैं। जिन्हें पुरानी चीजों में काफी इंट्रेस्ट होता है। इस प्रकार के लोग अक्सर पुरानी चीजों की तलाश भी करते रहते हैं। इस प्रकार की तलाश में अक्सर कुछ ऐसा मिल जाता है कि जिसे देखकर सभी हैरान हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही पुरानी चीजों की तलाश की घटना के बारे में यहां बता रहें हैं। जिसने सरकारी अधिकारियों तक को हैरान कर दिया है।

जमीन के नीचे मिला खजाना

इस घटना का जिक्र मियामी हेराल्ड ने किया है। खबर के अनुसार स्ज़ेसकिन एक्सप्लोरेशन ग्रुप एसोसिएशन के लुकाज इस्टेल्स्की तथा अन्य दो लोग स्ज़ेसकिन के पास जंगली क्षेत्र के पास से मेटल डिक्टेटरों की मदद से वर्ल्ड वार 2 से सम्बंधित कुछ चीजों की खोज कर रहें थे। इसी समय इस टीम को जमीन से करीब 6 से 8 इंच नीचे मेटल का एक डिब्बा दबा हुआ मिला।

जब इस डिब्बे को खोला गया तो यह आसानी से खुल गया तथा उसके अंदर से काफी सारे सिक्के बाहर की और गिर पड़े। स्ज़ेसकिन एक्सप्लोरेशन ग्रुप एसोसिएशन ने अपने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर जारी की है। जिसमें नीचे गिरे इन सिक्कों को दिखाया गया है। ये सिक्के काफी चमकदार हैं और अच्छे से प्रिजर्व किये हुए दिखाई दे रहें हैं।

दुर्लभ हैं ये सिक्के

इन सिक्कों के बाबरी में अमेरिकन गोल्ड एक्सचेंज का कहना है कि 1933 से पहले के ये सिक्के वास्तव में दुर्लभ हैं। मूल रूप से ढाले गए लाखों सिक्को में से लगभग सभी का उपयोग 1800 से 1900 के बीच किया जाता था। इनमें से कई को 1930 के दशक में संघीय सोने की वापसी के दौरान पिंघला दिया गया था। अब मूल ढलाई का एक छोटा सा अंश ही बचा है। इन सिक्कों की क्लोज अप तस्वीर में 20 डॉलर का एक सोने का सिक्का भी दिखाई दे रहा है।

वर्ल्ड वार से सम्बंधित हो सकते हैं सिक्के

हालांकि अधिकारियों को इस बारे में अभी तक नहीं पता लगा है कि सोने के सिक्कों का यह भण्डार जंगल में आखिर कैसे पहुंचा। इस्टेल्स्की का संदेह है कि यह वर्ल्ड वार 2 से सम्बंधित हो सकता है। अधिकारी लोगों का कहना है कि इस खजाने को जिला सरकार को दिया जाएगा। वर्तमान यह खजाना अधिकारियों के लिए भी रहस्यमयी बना हुआ है।