Weather Update गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड रही। अचानक 26 जनवरी के बाद 27 जनवरी से अब तक के मौसम में काफी ज्यादा शुष्क मौसम देखा गया है। धीरे-धीरे मौसम गर्म होता नजर आ रहा था जिससे आम लोगों में खुशी की लहर नजर आई।

हाल ही में मौसम विभाग में जानकारी दी है कि एक बार फिर उत्तर भारत के इलाकों में मौसम की मार पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत के कुछ इलाकों जैसे जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में फिर एक बार ठंड बढ़ने वाली है। केवल इतना ही नहीं बल्कि अनुमान के मुताबिक 5 फरवरी और 6 फरवरी को हल्की बारिश में देखने को मिल सकती है।  

उत्तर भारत में ऐसा रहा तापमान Weather Update

अब अगर उत्तर भारत की मुख्य इलाकों में चल रहे तापमान की बात करें तो आपको बता दे सबसे पहले तो यहां बहुत भीषण ठंड पड़ चुकी है। और अभी तापमान में और ज्यादा गिरावट आ सकती है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत के कुछ मुख्य इलाकों जैसे की पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सिक्किम जैसे इलाकों में 9 से 12 डिग्री तक का तापमान देखने को मिला है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी को मुताबिक इस वर्ष सबसे अधिक ठंड बिहार में पड़ी है क्योंकि यहां तापमान 5 डिग्री तक रहा। 

Must Read

आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग की सूचना 

आने वाले दिन 6 फरवरी के बाद करें तो मौसम विभाग की तरफ से दी गई सूचनाओं के मुताबिक 6 फरवरी को उत्तर भारत के कुछ इलाकों में भारी बारिश देखने की संभावना है। इसके अलावा आप बिना काम के घर से बाहर न निकलें क्योंकि तेज हवाएं और आंधी तूफान भी आ सकते हैं। सरकार आम लोगों से बच्चों को और बुजुर्गों को घर पर रहने के लिए आग्रह कर रही है क्योंकि अभी ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है।