iQOO Pad Ultra Set to Launch on September 29: iQOO ने आखिरकार iQOO Pad Ultra की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह नया Android टैबलेट iQOO 16 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होगा। आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने से पहले, कंपनी ने इसे कई टीजर जारी किए हैं, जिनमें टैबलेट का डिजाइन, कलर ऑप्शन और खास फीचर्स दिखाए गए हैं। iQOO Pad Ultra में इन-बिल्ट पीसी-ग्रेड कूलिंग फैन होगा। उम्मीद है कि iQOO Pad Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…
इस दिन आ रहा iQOO Pad Ultra, सामने आया डिजाइन
iQOO ने अपने लेटेस्ट Weibo पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया है कि iQOO Pad Ultra चीन में 29 सितंबर को शाम 7 बजे (लोकल टाइम) यानी शाम 4:30 बजे (IST) लॉन्च होगा। टीजर से पता चलता है कि आने वाला गेमिंग टैबलेट ‘एंडर ब्लैक’ और ‘स्टार आर्मर सिल्वर’ जैसे कलर्स में आएगा। यह नया टैबलेट iQOO 16 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
इसके अलावा, आईकू अभी चीन में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट, JD.com, Douyin और Tmall के जरिए आईकू पैड अल्ट्रा की प्री-ऑर्डर ले रहा है। ऑफिशियल टीजर में टैबलेट को चौकोर शेप के रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाया गया है। कैमरा आइलैंड में एक सिंगल कैमरा और रिंग के आकार का LED फ्लैश है। यह कन्फर्म हो गया है कि इसमें PC-ग्रेड का एक्टिव कूलिंग फैन होगा, जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान तापमान को कंट्रोल में रखेगा।
गैजेट्स360 की रिपोर्ट के अनुसार, आईकू पैड अल्ट्रा में 8.8-इंच का डिस्प्ले होने की जानकारी मिली है। इसका वजन सिर्फ 298 ग्राम है। यह टैबलेट खास गेमिंग एक्सेसरीज को सपोर्ट करता है, जिनमें दोनों तरफ फैलने वाला गेमपैड क्लिप और ई-स्पोर्ट्स डुअल-साइडेड क्लिप शामिल हैं।
यह कन्फर्म हो गया है कि आईकू पैड अल्ट्रा में पहले से ही OriginOS 7 मिलेगा। नए यूजर इंटरफेस में पूरे सिस्टम में AI कैपेबिलिटी, ब्लू हार्ट लिटिल V प्रो मोड, कस्टमाइज्ड थीम ऑप्शन और अपडेटेड विजुअल लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।
खबर है कि आईकू पैड अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट और एड्रेनो 850 जीपीयू होगा। इसमें 9000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी हो सकती है। इसे इस महीने की शुरुआत में गीकबेंच पर मॉडल नंबर iPA2691 के साथ देखा गया था। लिस्टिंग में टैबलेट को 16GB रैम और एंड्रॉयड 17 के साथ दिखाया गया था।