नहीं होगा कभी फ्रॉड, आधार की जगह मास्क्ड आधार कार्ड कर लें डाउनलोड

Masked Aadhaar Card: दुनिया में फ्रॉड बढ़ता जा रहा है और ऐसे में जिम्मेदार हैं आपके कागजात। आप लापरवाही में अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट किसी के पास भी रख देते हैं। होटल में भी आधार ओरिजनल की बजाय मास्क दे सकते हैं। आधार कार्ड आज के समय में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण सरकारी डॉक्यूमेंट है। आधार कार्ड के जरिए ही हम सरकारी योजना का लाभ ले सकते है। इसी के साथ आधार कार्ड का इस्तेमाल करके ही हम Bank में अकाउंट Open करवा सकते है।

Aadhaar Card Scams भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है। यदि आप Aadhaar Scams से बचना चाहते है। तो आप असली आधार की जगह पर मास्क्ड आधार का इस्तमाल कर सकते है। मास्क्ड आधार को बात करें तो यह आधार के जैसा ही होता है। चलिए मास्क्ड आधार के बारे में अच्छे से जानते है।

मास्क्ड आधार क्या है

मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar) की बात करें तो यह ओरिजनल आधार के जैसा ही होता है। लेकिन यह आधार कार्ड आपके प्राइवेसी को सुरक्षित रखने में मदद करता है। Masked Aadhaar में सभी जानकारी रहता है। लेकिन मास्क्ड आधार में आधार नंबर के 8 नंबर Hide रहते है सिर्फ 4 अंक ही Show करता है।

कहां मास्क्ड आधार का करें इस्तेमाल

मास्क्ड आधार का इस्तेमाल भी आप कई जगह कर सकते है। चाहे होटल में रूम बुक करवाना हो या फिर ट्रेन में टिकट बुक करवाना ही क्यूं ना हो सभी जगह पर आप मास्क्ड आधार का इस्तेमाल कर सकते है। और आप यदि किसी को आधार कार्ड शेयर करना चाहते है, तो आप आपका मास्क्ड आधार भी शेयर कर सकते है।

मास्क्ड आधार डाउनलोड कैसे करें

यदि आप भी मास्क्ड आधार का इस्तेमाल करना चाहते है, तो आपको इसे UIDAI के वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। आप UIDAI के वेबसाइट के जरिए मास्क्ड आधार को काफी आसानी से डाउनलोड कर सकते है –

Step 1: मास्क्ड आधार डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले uidai.gov.in के वेबसाइट को Open करना होगा।

Step 2: uidai.gov.in के वेबसाइट को Open करने के बाद, Download Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 3: अब आपको आधार नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करके आधार नंबर दर्ज करना होगा।

Step 4: आधार नंबर को दर्ज करने के बाद, आपको नीचे Captcha Code को Fill करना होगा। उसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 5: Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपके फोन पर एक OTP आएगा आपको उसे दर्ज करना होगा।

Step 6: अब आपको Download Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 7: अब आपको Do you want a masked Aadhaar? के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपको Download के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

तो इस तरीके से आप काफी आसानी से UIDAI वेबसाइट के माध्यम से मास्क्ड आधार को डाउनलोड कर सकते है। मास्क्ड आधार आपको आधार Scam से भी बचाता है।

यदि आप आधार स्कैम से बचना चाहते है। तो आप होटल में रूम बुक करवाते समय या फिर ट्रेन में टिकट बुक करवाते समय मास्क्ड आधार का इस्तेमाल कर सकते है। इसी के साथ आप आधार में बायोमेट्रिक लॉक भी कर सकते है।

क्यूंकि आधार में यदि आप बायोमेट्रिक लॉक लगा देते है। तो आप आधार स्कैम से काफी आसानी से बच सकते है। और कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को अपना आधार भूलकर भी शेयर ना करें। क्यूंकि UIDAI के अनुसार किसी को भी आधार शेयर नहीं करना चाहिए।

Leave a Comment