Smartphone

11000 हजार रूपए में लैपटॉप, 11.6 इंच का डिस्प्ले

11000 हजार रूपए में लैपटॉप,  11.6 इंच का डिस्प्ले

नई दिल्ली। यदि आप ऑफिस के काम से लेकर ऑनलाइन क्लास के लिए नया लैपटॉप खरीदने के बारे में सोच रहे है तो आपके सामने काफी कम कीमत वाला लैपटॉप अफोर्डेबल प्राइस रेंज में मिल रहा है। जिसमें आपको एक से बढ़कर एक खूबियां भी देखने को मिलेगी। जिस लैपटॉप के बारे में हम यहां बता रहे हैं उसका नाम Primebook S Wifi लैपटॉप है जो मात्र 10,990 रुपये में आपको मिल रहा है।

Primebook S Wifi की कीमत और ऑफर

Primebook S Wifi लैपटॉप की कीमत के बारे में बात करे तो फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत मात्र 10,990 रुपये के करीब की है। यदि आप इस लैपटॉप को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेते है तो इसपर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिल रहा है। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। साथ में EMI और एचडीएफसी बैंक कार्ड पर भी छूट मिल रही है। कुल मिलाकर इस नये लैपटॉप को खरीदने पर आपको काफी लाभ मिल रहा है।

Primebook S Wifi के फीचर्स

Primebook S Wifi के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें आपको 11.6 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो आपके काम करने के लिए परफेक्ट है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलता है। इसके अलावा इसमें MediaTek MT8183 प्रोसेसर लगाया गया है।

प्राइमओएस के साथ एंड्रॉइड 11

Primebook S Wifi एंड्रॉइड 11 पर काम करता है। इसे सेफ और सिक्योर बनाने के लिए इसमें पेरेंटल कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है, जो छोटे बच्चों पर निगरानी रखने के मकसद से बनाई गई है। इसमें 50,000 से भी अधिक एंड्रॉइड ऐप रखे जा सकते हैं।

Primebook S Wifi बैटरी और चार्जिंग

Primebook S Wifi लैपटॉप में टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। इस लैपटॉप को एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह 8 घंटे तक आपका साथ देता है।

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted
gajendra sharma

ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत…