Vivo X300 E: वीवो (Vivo) ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करते हुए घरेलू बाजार (चीन) में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 E आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, Zeiss ब्रांडेड कैमरों और 7,200mAh की विशाल बैटरी जैसी तगड़ी स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है। इसके अलावा, फोन को पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए इसमें IP68 और IP69 की डुअल प्रोटेक्शन रेटिंग दी गई है। आइए जानते हैं Vivo X300 E की कीमत, फीचर्स और सभी मुख्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से:
Vivo X300 E Price and Color Options
कंपनी ने Vivo X300 E को दो स्टोरेज वैरिएंट्स में चीन में पेश किया है:
12GB RAM + 256GB वैरिएंट: इसकी शुरुआती कीमत CNY 4,799 (भारतीय मुद्रा में लगभग ₹68,000 रुपये) रखी गई है।
12GB RAM + 512GB वैरिएंट: इस टॉप मॉडल की कीमत CNY 5,299 (लगभग ₹75,000 रुपये) तय की गई है।
कलर और उपलब्धता: यह स्मार्टफोन ‘चेन येहेई’ (Chen Yehei), मूनलाइट व्हाइट (Moonlight White) और सनलाइट ऑरेंज (Sunlight Orange) रंगों में उपलब्ध कराया गया है। चीन में इसकी बिक्री 31 जुलाई से वीवो के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी।
1.5K AMOLED Display and Ultrasonic Fingerprint Sensor
डिस्प्ले के मामले में वीवो ने इसमें टॉप-नॉच क्वालिटी का इस्तेमाल किया है:
स्क्रीन साइज और रिजॉल्यूशन: इसमें 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260×2750 पिक्सल है।
रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस: स्मूथ गेमिंग और स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट और धूप में बेहतरीन विजिबिलिटी के लिए 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
सुरक्षा: स्क्रीन में सेफ्टी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और तेज़ फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है।
Snapdragon 8 Gen 5 Processor and Software
हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान यह फोन बिना अटके मक्खन की तरह काम करता है. इसमें 3nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर बना क्वालकॉम का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB LPDDR5X रैम के साथ 512GB तक की तेज़ UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।
Zeiss Tuned 50MP Triple Rear Camera Setup
फोटोग्राफी के दीवानों के लिए वीवो ने इसमें Zeiss टेक्नोलॉजी वाला ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया है: ओआईएस (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का मुख्य सेंसर दिया गया है। दूर की फोटो खींचने के लिए 50MP का टेलीफोटो लेंस (100x डिजिटल ज़ूम) और 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के शौकीनों के लिए सामने की तरफ भी 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Massive 7200mAh Battery and Fast Charging
बैटरी बैकअप: फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो आराम से 2 दिन का बैकअप दे सकती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इतने बड़े बैटरी पैक के बावजूद फोन का वजन केवल 199.5 ग्राम और मोटाई महज 7.79mm है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C, IR ब्लास्टर और NavIC का सपोर्ट मिलता है।