CSK vs GT IPL 2023 Final: चेन्नई और गुजरात के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2023 मुकाबले में धोनी का कारनामा देखने को मिला। आईपीएल 2023 का फाइनल वैसे तो एक दिन बारिश के कारण टाल दिया गया। आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले शुभमन गिल को चेन्नई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए कोई वरदान नहीं मिला। और वरदान मिले भी कैसे, जब धोनी विकेट के पीछे खड़े हो। विकेट के पीछे धोनी मौत का दूसरा नाम है। महेंद्र सिंह धोनी की फुर्ती के आगे दिग्गज भी फ़ैल है। शुभमन गिल की फुर्ती धोनी के सामने बहुत धीमी रही। महेंद्र सिंह धोनी ने सीधे गेंद को विकेट के लगा दिया। 39 रन पर ही शुभमन को चलते कर दिया।

महेंद्र सिंह धोनी की स्टंपिंग

शुभमन गिल आईपीएल 2023 के सबसे ज्यादा स्कोर वाले बल्लेबाज है। लगातार तीन मैचों में शतक लगाने वाले शुभमन गिल के रथ का पहिया माही भाई ने तोड़ दिया। चेन्नई से पिछले मैच में भी गुजरात को हार मिली है। चेन्नई की जीत होने पर यह 5 ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी। आईपीएल में अब तक 10 बार फाइनल में चेन्नई पहुँच चुकी है। 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। गुजरात की बात करें तो यह अपने पहले ही आईपीएल में खिताब जीत चुकी है। आईपीएल 2023 में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बने हैं।

Video

महेंद्र सिंह का रिकॉर्ड

रिकॉर्ड की बात करें तो महेंद्र सिंह के नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। क्रिकेट इंडिया में धोनी ही एकमात ऐसे सफलतम कप्तान हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया को खिताब दिलाया है। धोनी के नाम सबसे बेहतरीन स्टंपिंग के रिकॉर्ड भी है। DRS की बात करें तो धोनी का कोई मुकाबला नहीं है। बाज की नजरों से बचा जा सकता है, लेकिन धोनी की नजरों से नहीं। धोनी ने DRS ले लिया है तो अम्पायर भी खुद पहले से ही खुद को माफ़ी के लिए तैयार कर लेता है। DRS में धोनी के ही पक्ष में फैसले मिलते हैं।