IPL 2023 Final: महेंद्र सिंह धोनी का नाम ही क्रिकेट की दुनिया में काफी है। धोनी का विवादों से कोई नाता नहीं है। हमेशा कूल दिखने वाले धोनी मैदान पर काफी एक्टिव दीखते हैं। इंडिया में क्रिकेटर जितना भरोसा धोनी पर करते हैं, उतना शायद किसी कप्तान पर नहीं करते होंगे। धोनी विकेट के पीछे हैं, तो विरोधी के लिए मौत का मंजर पास ही में होता है। नजर हटी और दुर्घटना घटी वाली कहानी चरितार्थ होती है। धोनी के रहते हुए कोई क्रीज से बाहर भी नहीं निकल सकता। धोनी का शिकार दुनिया भर के धुरंधर बल्लेबाज भी हो चुके हैं।

धोनी की रणनीति

महेंद्र सिंह धोनी की रणनीति से आज भी लोग हैरान हो जाते हैं। लोग पुराने वीडियो देखकर उनकी चतुराई का अंदाजा लगाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट इंडिया के सफलतम कप्तान हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को ICC के तीनों फॉर्मेट में चैंपियन बनाया है। महेंद्र सिंह धोनी की रणनीति की सराहना दुनिया भर में होती है। टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज ईशान किशन आज तक सदमे में हैं। जब आईपीएल में धोनी विकेटकीपिंग कर रहे थे तब ईशान किशन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी धोनी गेंदबाज के पास में गए और कुछ बोलकर आ गए। अगली ही गेंद पर असंभव सा कैच देकर ईशान किशन विकेट गंवा बैठे। ईशान किशन को आज तक पता नहीं चला कि उस जगह कैच जा भी सकता है।

धोनी की विदाई

धोनी ने जिस हिसाब से कहा कि मेरा अंतिम मैच चिन्ना स्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर ये बात मानी जाए तो धोनी का यह लास्ट आईपीएल नहीं है। क्योंकि फाइनल मुकाबला तो गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। धोनी ने अभी तक चेन्नई की तरफ से कप्तानी करते हुए कुछ 4 ट्रॉफी दिलाई है। 10 बार फाइनल में पहुँचने वाली चेन्नई इस बार भी ट्रॉफी की हकदार है। गुजरात से बेहद रोमांचक जीत के साथ चेन्नई इस बार भी फाइनल में है। इस मुकाबले में धोनी सिर्फ 1 रन बनाकर ही आउट हो गए।

विदाई का कैसा होगा माहौल

धोनी की विदाई वाला मैच बेहद ही भावुक कर देने वाला होगा। थाला की बल्लेबाजी देखने के लिए 2 करोड़ से अधिक लोग तो जियो सिनेमा पर लाइव आ जाते हैं। धोनी का मैच देखने के लिए स्टेडियम में पिली जर्सी ही दिखती है। विरोधी टीम के प्रशंसक न के बराबर होते हैं। कलकत्ता में हो या मुंबई में, चेन्नई के फैन हर जगह दिख जाते हैं।