दुनियाभर में सबसे अधिक देखा और पसंद किया जाने वाला खेल आईपीएल, यानी कि इंडियन प्रीमियर लीग मैच है। जिसकी शुरूवात 31 मार्च 2024 से होगी और 28 मई 2024 तक खेला जाएगा, जिसमें 10 टीमें शामिल होंगी।आगामी आईपीएल मैच के लिए दुबई में 19 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन किया गया।

इस ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी को रोहित शर्मा से जुड़े रूमर्स पर भी सवाल किया गया, लेकिन आकाश ने बड़ी ही समझदारी के साथ इस सवाल को जवाब दिया। जिस पर अब लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल ऑक्शन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान एक शख्स ने उनसे रोहित से कप्तानी छीनने पर सवाल कर दिया और कहा कि, ‘रोहित को वापस लाओ।” शख्स के इस सवाल पर आकाश अंबानी ने मजेदार अंदाज में कहा कि, “चिंता मत करो वो बैटिंग करेगा।”

आपको बता दें कि इस बार के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 8 खिलाड़ियों को खरीदा है। टीम में तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को सबसे ज्यादा 5 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने गेराल्ड कोएत्जी को 5 करोड़, दिलशान मदुशंका को 4.60 करोड़, श्रेयस गोपाल को 20 लाख, नमन धीर को 20 लाख, अंशुल कंबोज को 20 लाख, नुवान तुषारा को 4.80 करोड़, मोहम्मद नबी को 1.50 करोड़, शिवालिक शर्मा को 20 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

बता दें कि आईपीएल ऑक्शन से पहले मुबंई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बनाया है, टीम के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था। सोशल मीडिया पर फैन्स मुंबई इंडियंस के इस फैसले को गलत बताकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरन ग्रीन, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय सिंह, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, रोमारियो शेफर्ड (कप्तान), शम्स मुलानी, सूर्य कुमार यादव, टिम डेविड, विष्णु विनोद, हार्दिक पांड्या, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा होंगे।