आईपीएल में तो बहुत से रिकॉर्ड बनते और टूटे रहते हैं फिर वह अधिक रन बनाने के लिए विराट कोहली हो। या फिर सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले कोई बॉलर हो। एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड आईपीएल इतिहास में शामिल है।

परंतु क्या आपने कभी यह ध्यान दिया है कि आईपीएल में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ी कौन-कौन से हैं। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पूरे आईपीएल इतिहास है के पांच सबसे बड़े छक्के कौन-कौन से हैं और किन के नाम हैं।

एलबी मोर्कल

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एलबी मोर्कल ने पूरे आईपीएल इतिहास में अब तक के सबसे लंबे छक्के जड़े हैं। इन्होंने 2008 में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। जिस गेंद चेपक स्टेडियम के बाहर जा गिरा था और यह आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे लंबा छक्का है।

प्रवीण कुमार

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर प्रवीण कुमार एक शानदार स्विंग गेंदबाज के रूप में नजर आते हैं। परंतु आईपीएल के दौरान उनके बल्ले से भी अब तक का दूसरा सबसे बड़ा छक्का निकलकर सामने आया है। इन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 124 मीटर लंबा छक्का मारा था।

एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटरों में से एक एडम गिलक्रिस्ट पूरे आईपीएल का इतिहास में अब तक का तीसरा सबसे लंबा छक्का मारने वाले बल्लेबाज बने हैं। इन्होंने 2011 में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज चार्ल्स लैंग्वेलट की गेंद पर 122 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।

रॉबिन उथप्पा

साल 2010 में रॉबिन उथप्पा कर की ओर से खेल रहे विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में अपना काफी अच्छा प्रदर्शन टीम के खिलाफ दिखाया था। इन्होंने आरसीबी की ओर से खेलते हुए स्टेट लेंथ गेंद को लोन ऑफ राउंड के पार पहुंचा दिया और या 120 मीटर का छक्का था।

रॉस टेलर

न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज रॉस टेलर ने अब तक के आईपीएल इतिहास में पांचवा सबसे लंबा छक्का मारा था। इन्होंने साल 2008 में आईपीएल आरसीबी की ओर से खेलते हुए अपने ही देश के गेंदबाज जैकब और उनकी गेंद पर 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।