सोशल मीडिया आज के समय में सबसे पावरफुल है, ये किसी को भी चुटकियों में वायरल कर सकता है। ऐसे में कई पुराने गाने हैं जो सोशल मीडिया की वजह से ट्रेंड कर रहे हैं। अगर आप भी एक सोशल मीडिया यूजर हैं तो आपने हाल ही में ‘इंकी पिंकी पोंकी’ गाने पर कई लोगों को रील बनी जरूर देखी होगी।

आपको बता दें कि इस गाने को दो बॉलीवुड गानों को मिलाकर बनाया गया है, और हर कोई इस गाने पर रील बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर रहा है। लेकिन क्या आपको इस वीडियो के पीछे की कहानी पता है?

ये गाना सोशल मीडिया के मोस्ट ट्रेंडिंग ऑडियो में से एक बन गया है। लोग इस ऑडियो पर फनी वीडियो, मीम्स आदि बना रहे हैं। ये गाना बॉलीवुड के गाने ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘मुझे बुड्ढा मिल गया’ की तर्ज पर बनाया गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये वीडियो कब और क्यों बनाया गया था।

इस ऑडियो पर कई फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रील बना कर लाइक और शेयर कर रहे हैं। ये ऑडियो इतना ट्रेंड कर रहा है कि कई सेलीब्रिटीज भी रील बना रहे हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने इस ऑडियो पर एक फनी रील बना कर अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें लोग ने भी मजेदार कमेंट्स किए थे। आप भी देखिये इस वीडियो को

बता दें कि इस गाने को एक साउथ अफ्रीकन सिंगर हुसैन वैली ने इसी साल 2022 की जुलाई में अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था। वह जोहान्सबर्ग के रहने वाले हैं। हुसैन वैली ने इस गाने को बहुत ही फनी अंदाज में बनाया और शेयर किया था। इस गाने के लिए उन्होंने दो बॉलीवुड गानों का इस्तेमाल किया था, जो एक साल से भी ज्यादा समय के बाद ट्रेंड कर रहा है।