नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने सेमिफाइनल तक पहुचने में जीतोड़ मेहनत की है। इस मैचों में खेल रहे हर येक खिलाड़ी का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। जिसके चलते सभी मैचो को जीतकर भारतीय टीम ने 9 में से 9 मुकाबलों में विजयी पताका लहराकर देश को गौरान्वित कर दिया है। एक ओर जहां विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल ने काफी ज्यादा रन बटोरे हैं, तो वही कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी जमकर बोला है। लेकिन पाकिस्तान में रोहित शर्मा की चर्चा ज्यादा सुनने को मिल रही है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम तो रोहित शर्मा की तारीफें करते नही थक रहे है। वसीम अकरम ने तारीफ करते हुए कहा है कि हम लोग विराट, जो रूट, विलियमसन जैसे बल्लेबाजों की बातें करते हैं लेकिन रोहित शर्मा जैसा कोई नहीं है।

वसीम अकरम ने कहा कि चाहे हालात किसी भी तरह के हो, रोहित शर्मा अपने स्ट्रोक्स खेलते हैं। विरोधी टीमों के गेंदबाज पहली गेंद से ही बैकफुट पर आ जाते हैं। वसीम अकरम की इस तरह से भारतीय खिलाड़ियो की तारीफे सुन पाकिस्तानी फैंस काफी नराज चल रहे है।

वसीम अकरम पर लगा बड़ा आरोप

पाकिस्तानी फैंस ने वसीम अकरम के इस बयान पर पर काफी नाराजगी जताते हुए  सवाल उठाए है उनके मुताबिक वसीम अकरम सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों की ही तारीफ करते हैं। साथ ही ये भी कहा गया कि रोहित शर्मा ने कितनी डॉट बॉल्स खेली हैं इसपर उन्होंने कोई अपत्ति नही जताई, हालांकि भले ही लोग कितनी ही आलोचनाएं करें खेल में सिर्फ रोहित शर्मा के रिकॉर्ड बोलते हैं।

रोहित शर्मा का कमाल

वर्ल्ड कप 2023 में 9 मैचों में रोहित शर्मा ने 55.88 की बैटिंग एवरेज से 503 रन बनाए हैं। जिसमें रोहित का स्ट्राइक रेट 121 से ज्यादा है और वो ग्लेन मैक्सवेल के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले खिलाड़ी हन गए हैं। रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 छक्के और 58 चौके लगा चुके हैं। इसके साथ-साथ रोहित की कप्तानी भी कमाल रही है। वे अपने खेल में हमेशा खिलाड़ियों सही तरह से इस्तेमाल करके मैच की दशा और दिशा दोनों बदल देते है।