Rishabh Pant Diwali Celebrations: बीते साल 2022 के अंत में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का भयानक रोड एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट में ऋषभ की जान तो बच गई लेकिन वे बुरी तरह ज़ख्मी हो कर मैदान से बाहर हो गए थे। लंबे समय तक मैदान से दूर रहने के बाद अब वे दिवाली सेलीब्रेट करते हुए नज़र आये हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं वे एमएस धोनी के साथ दिवाली का त्योहार मनाते दिख रहे हैं। तस्वीर में धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी नज़र आ रही हैं।

ये तस्वीरें रांची में एमएस धोनी के घर की है। दीपावली पर जो तस्वीर सामने आई है उसमें महेंद्र सिंह धोनी और पंत पारंपरिक वस्त्र में दिख रहे हैं, जबकि साक्षी धोनी सफेद कुर्ती में नज़र आईं।

ऋषभ पंत स्वास्थ होने कब साथ मैदान में भी समय देने लगे हैं। बीते 9 नवंबर को ऋषभ दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैंप से नज़र आये थे उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस मैदान में वे अपने साथी खिलाड़ियों से औपचारिक मेल मुलाकात के लिए आए थे, पर वे बल्लेबाजी करने से खुदको नहीं रोक पाए थे। आपको बता दें दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट ऑपरेशन डायरेक्टर सौरव गांगुली का इसके बाद बयान आया था जिसमें उन्होंने ऋषभ के बारे में बताया कि वे अबअच्छी स्थिति में हैं और वह अगले आईपीएल सीजन में जरूर खेलेंगे.

10 महीनों से मैदान से बाहर हैं पंत
ऋषभ पंत बीते 2022 के दिसंबर महीने में सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इस एक्सीडेंट के बाद पंत के पैर में कुछ हड्डी फ्रेक्चर हो गई थी। बाद में उन्हें कुछ सर्जरी भी करनी पड़ी थी। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें लंबे आराम भी सलाह दी थी। अब वे अपनी क्रिकेटिंग फिटनेस पर वर्क करते देखे जा रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि वे जल्द ही 2024 में खेले जाने वाले आईपीएल मुकाबलों में नज़र आ सकते हैं